बिहार: बाढ़ से बर्बाद लोगों का हवाई सर्वेक्षण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday 26 August 2017

बिहार: बाढ़ से बर्बाद लोगों का हवाई सर्वेक्षण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने

पटना। बाढ़ से बर्बाद लोगों का हाल जानने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को बिहार पहुंचे। उन्होंने राज्य के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया। हवाई सर्वे के बाद पीएम मोदी ने 500 करोड़ रुपये की तत्काल मदद का ऐलान किया। पीएम ने आश्वासन दिया कि राहत और बचाव कार्य के लिए सभी मुमकिन मदद दी जाएगी। इसके अलावा, नुकसान का आकलन करने के लिए केंद्रीय अधिकारियों की एक टीम भेजी जाएगी।
पीएम मोदी विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने उनका स्वागत किया। पूर्णिया के एक अधिकारी ने बताया कि चूनापुर एयरपोर्ट से पीएम मोदी बाढ़ प्रभावित इलाकों का सर्वे करने निकल गए। उनके साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी के अलावा कई अधिकारी भी हैं।
प्रधानमंत्री सीमांचल क्षेत्र के जिलों का सर्वेक्षण कर रहे हैं। हवाई सर्वेक्षण के बाद पूर्णिया में ही बाढ़ की स्थिति को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा होगी। इस दौरान नीतीश कुमार और सुशील मोदी सहित सरकार के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। समीक्षा बैठक में राज्य सरकार बाढ़ से हुए नुकसान का पूरा ब्योरा प्रधानमंत्री को सौंपेगी।
बिहार के 19 जिलों के 186 प्रखंडों की 1.61 करोड़ से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 418 लोगों की मौत हो चुकी है। कुछ जगहों पर बाढ़ का पानी घटा है, जिससे लोग अपने घर लौट रहे हैं लेकिन इन जगहों पर बीमारी फैलने का डर बना हुआ है।
बिहार में राहत शिविरों में कमी की गई है। पहले 624 शिविर बनाए गए थे जो अब घटकर 368 हो गए हैं। इनमें लगभग 1.59 लाख लोग आश्रय ले रहे हैं। यह जानकारी आपदा प्रबंधन विभाग ने दी है। अकेले अररिया जिले में ही बाढ़ के चलते 87 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा सीतामढ़ी में 43, कटिहार में 40, पश्चिमी चंपारण में 36, पूर्वी चंपारण में 32, मधुबनी में 28, दरभंगा में 26, किशनगंज में 24, माधेपुरा में 22, गोपालगंज में 20, सुपौल में 16 और पूर्णिया में 9 लोगों की मौत हुई है।
सहरसा और मुजफ्फरपुर के अलावा अन्य जिलों में भी लोगों की मौत की खबर है। सिवान जिले से बाढ़ के चलते किसी की मौत की सूचना नहीं है। विभाग की रिलीज में बताया गया है कि कुल 1403 सामूहिक रसोइयों में 3.54 लाख लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। बाढ़ से राहत बचाव के काम में NDRF की 28 टीमों को लगाया गया है। इसके अलावा एसडीआरएफ की 16 टीमें भी राहत बचाव के काम में लगी हैं। सेना के 630 जवान बाढ़ पीड़ितों की मदद कर रहे हैं।
-एजेंसी

The post बिहार: बाढ़ से बर्बाद लोगों का हवाई सर्वेक्षण किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad