मुंबई। पूर्व भारतीय कप्तान माइकल क्लार्क ने ऑस्ट्रेलिया टीम को भारत के खिलाफ आगामी एकदिवसीय शृंखला से पहले चेतावनी देते हुए कहा कि उनकी टीम के लिए यह बेहद मुश्किल दौरा होगा।उन्होंने कहा कि विराट कोहली की टीम को उनकी सरजमीं पर हराना मुश्किल होगा।
क्लार्क ने एक प्रचार कार्यक्रम से इतर कहा कि एकदिवसीय क्रिकेट टेस्ट क्रिकेट से भिन्न है और इसलिए मुझे लगता है कि विकेट अच्छा होगा। आपको अच्छा मनोरंजक क्रिकेट देखने को मिलेगा। उम्मीद है कि ऑस्ट्रेलियाई टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी और जीत दर्ज करेगी, लेकिन ऐसा करना आसान नहीं होगा। भारत को उसकी सरजमीं पर हराना हमेशा मुश्किल रहा है।
कोहली की अगुवाई वाली टीम ने लगातार नौ टेस्ट शृंखलाएं जीती हैं। उसने हाल में श्रीलंका को 3-0 से हराया। क्लार्क ने कोहली की कप्तानी की तारीफ की।उन्होंने कहा कि मैं वर्तमान भारतीय टीम के खिलाफ नहीं खेला हूं। यह टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उसने स्वदेश और विदेश दोनों स्थानों पर जीत दर्ज की है।
क्लार्क ने कहा कि कोहली टीम की अच्छी तरह से अगुवाई कर रहे हैं और वे शानदार क्रिकेट खेल रहे हैं। अगर वे अपना यह अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो भारत आगे भी दुनिया की नंबर एक टीम बनी रहेगी।क्लार्क ने ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि अश्विन बेहतरीन गेंदबाज है। यह मायने नहीं रखता कि वह कहां खेल रहा है।
PKL: जयपुर पिंक पैंथर्स को मिली दूसरी जीत
शब्बीर बापू ने दिलाई यू मुम्बा को यूपी योद्धा पर रोमांचक जीत
कुक के कॅरियर के चौथे दोहरे शतक से इंग्लैंड का विशाल स्कोर
साहा बोले, मुझे नहीं लगता कि कुंबले का रवैया सख्त था

No comments:
Post a Comment