अमेरिकी-मैक्सिको सीमा क्षेत्र के एक भाग पर जाएंगे ट्रम्प | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 21 August 2017

अमेरिकी-मैक्सिको सीमा क्षेत्र के एक भाग पर जाएंगे ट्रम्प

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प एरिजोना में अमेरिकी-मैक्सिको सीमा क्षेत्र के एक भाग पर जाएंगे।अमेरिकी प्रशासन के अधिकारियों ने आज यह जानकारी दी।

ट्रम्प अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण करना चाहते हैं जिसके लिए उन्हें अमेरिकी कांग्रेस की ओर से फंड जारी किए जाने की मंजूरी चाहिए। दीवार बनाने की इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को रिपब्लिकन पार्टी के नेतृत्व वाली अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी चाहिए।

ट्रम्प एरिजोना में यूमा के पास अमेरिकी-मैक्सिको सीमा क्षेत्र के एक भाग पर जाएंगे। यूमा में गैरकानूनी रूप से अप्रवासन और अन्य गतिविधियों को रोकने के लिए ट्रम्प की दीवार बनाने की योजना है।

यूमा में तैनात अमेरिकी सीमा गश्ती पुलिस के अधिकारी ट्रम्प को मौजूदा स्थिति से अवगत कराएंगे।
गौरतलब है कि 2016 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रचार अभियान के दौरान ट्रम्प ने अमेरिकी-मैक्सिको सीमा पर दीवार बनाए जाने का वादा किया था।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad