एटा सडक़ दुर्घटना में तीन लोगों की मौत,तीन घायल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday, 21 August 2017

एटा सडक़ दुर्घटना में तीन लोगों की मौत,तीन घायल

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के मलावन क्षेत्र में मंगलवार तडक़े हुए सडक़ हादसे में मैजिक वाहन सवार तीन लोगों की मौत हो गई और अन्य तीन घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर मलावन क्षेत्र में तडक़े करीब तीन बजे बदन सिंह डिग्री कॉलेज के पास कानपुर की ओर से आज रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक वाहन को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि मैजिक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। मैजिक सवार सभी लोग मैनपुरी जिले के भोगांव इलाके के मौजीपुर हवेलिया गांव के रहने वाले थे। हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया ।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad