दिग्विजय सिंह ने वाघेला पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस का अहसान मत भूलो | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 8 August 2017

दिग्विजय सिंह ने वाघेला पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस का अहसान मत भूलो


गुजरात राज्‍यसभा के लिए चल रही वोटिंग के बीच वरिष्‍ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस छोड़ चुके वरिष्‍ठ नेता शंकर सिंह वाघेला पर हमला बोला. उन्‍होंने वाघेला को पुराना समय याद दिलाते हुए कहा कि यह मत भूलिए कि कांग्रेस ने आपके (शंकर सिंह वाघेला) लिए क्‍या- क्‍या किया है. उन्‍होंने वाघेला को याद दिलाया कि वह एक राजपूत हैं. गुजरात राज्‍यसभा चुनाव के लिए वोटिंग करने के बाद शंकर सिंह वाघेला ने कहा था कि मैंने अहमद पटेल को वोट नहीं दिया है. उन्‍होंने कहा कि राज्‍यसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं जीतेगी, इस कारण उन्‍होंने कांग्रेस को वोट नहीं दिया है.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad