गुड न्यूज़: राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ पहुंची ऑस्कर में | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday 22 September 2017

गुड न्यूज़: राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ पहुंची ऑस्कर में

मुंबई। बॉलिवुड के लिए एक गुड न्यूज़ है और यह गुड न्यूज़ है अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म न्यूटन से जुड़ी। अभिनेता राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ को इस साल ऑस्कर में एंट्री मिली है। खुद राजकुमार ने ट्वीट कर फिल्म की टीम को बधाई दी।
न्यूटन फिल्म मिडल क्लास फैमिली के न्यूटन कुमार उर्फ नूतन कुमार की कहानी है। यह फिल्म शुरू से अंत तक आपको बांधने का दम रखती है। न्यूटन एक ऐसी फिल्म है जो दर्शकों की एक खास क्लास के लिए है, जिन्हें रिऐलिटी को स्क्रीन पर देखना पसंद है। वहीं तारीफ करनी होगी यंग डायरेक्टर अमित मसुरकर की जिन्होंने एक कड़वी सच्चाई को बॉलिवुड मसालों से दूर हटकर पेश किया है।
राजकुमार ने इस फिल्म में अपनी लाजवाब ऐक्टिंग और किरदार को अपने अंदाज में जीवंत बना दिया है। अपनी बेहतरीन ऐक्टिंग के चलते इस अवॉर्ड के दावेदारों की लिस्ट में जरूर शामिल हो गए हैं। इस फिल्म को जिस तरह क्रिटिक्स और दर्शकों की एक क्लास की जमकर तारीफें मिल रही हैं उसे देखकर पहले ही कहा जा रहा था कि फिल्म देश-विदेश के कई प्रतिष्ठित फेस्टिवल में अपने नाम कई अवॉर्ड करने वाली है।
ऑस्कर तक पहुंची न्यूटन आगे कहां तक जाती है, यह देखने वाली बात है। फिलहाल राजकुमार राव की इस उपलब्धि के लिए सभी उन्हें बधाई देने में लगे हैं।
-एजेंसी

The post गुड न्यूज़: राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ पहुंची ऑस्कर में appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad