छठ पर्व पर रेलवे ने चलाई गोरखपुर-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन
नई दिल्ली। सूर्योपासना के पर्व छठ को लेकर बिहार की राजधानी पटना सहित प्रदेश के अन्य शहरों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पटना में गंगा घाटों की मरम्मत और सफाई का काम लगभग पूरा हो गया है। सूर्य को पहला अर्घ्य 26 अक्टूबर को दिया जाएगा।
25 अक्टूबर को खरना, 27 को समापन
इस वर्ष सूर्योपासना का महापर्व छठ का चार दिवसीय अनुष्ठान नहाय-खाय के साथ मंगलवार से शुरू होगा। भगवान भास्कर को सायंकालीन अर्घ्य 26 अक्टूबर की शाम जबकि 27 अक्टूबर की सुबह सूर्य देवता को प्रात:कालीन अर्घ्य प्रदान करने के साथ इस अनुष्ठान का समापन होगा। आचार्य जयकुमार पाठक ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष पंचमी पर 25 अक्टूबर को व्रती खरना करेंगे।
रेलवे ने चलाई गोरखपुर-शालीमार पूजा स्पेशल ट्रेन
छठ पर्व पर हो रही यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने गोरखपुर-शालीमार विशेष गाड़ी एक ट्रिप में चलाने का निर्णय लिया गया है।
08082 गोरखपुर-शालीमार पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से आज चलाई जाएगी। इस विशेष गाड़ी की संरचना में शयनयान श्रेणी के 12 तथा एस.एल.आर. के 02 कोचों सहित कुल 14 कोच लगेंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी सी.पी.चौहान ने बताया कि 08082 गोरखपुर-शालीमार पूजा विशेष गाड़ी गोरखपुर से 08 बजे प्रस्थान कर देवरिया सदर से 09.15 बजे, सीवान से 10.30 बजे, छपरा से 12.10 बजे छूटकर सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बरौनी, बेगूसराय, साहिबपुर कमाल, मुंगेर, सुल्तानगंज, भागलपुर, कहलगांव, साहिबगंज, अगले दिन बड़हरवा, रामपुर हाट तथा वर्धमान स्टेशनों पर रुकते हुए शालीमार 06.55 बजे पहुंचेगी।
-एजेंसी
The post छठ पर्व की तैयारियां, पहला अर्घ्य 26 को appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment