सहारनपुर। पैसों के लेन-देन को लेकर हुए मामूली विवाद में एक 22 वर्षीय युवक की जान चली गयी। दिनदहाड़े हुई हत्या से पूरे क्षेत्र में भय का माहौल व्याप्त हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार कुतुबशेर थाना क्षेत्र के मौहल्ला हाकमशाह के रहने वाले 24 वर्षीय बिलाल ने मंडी कोतवाली क्षेत्र में धोबीघाट के के पास रहने वाले अनीस आदि को 20 हजार रूपये उधार दिये थे। बिलाल का भाई शुक्रवार को उधारी मांगने गया था। अनीस कुतुबशेर थाना क्षेत्र में ही लकडी पर नक्काशी का काम करता है।
बताया जाता है कि यहां किसी बात को लेकर बिलाल के भाई और अनीस पक्ष का विवाद हो गया। मारपीट हुई तो बिलाल के भाई ने फोन करके पूरी घटना बिलाल को बताई। इसके बाद मौके पर बिलाल अपने साथियों के साथ पहुंुच गया और यहां एक बार फिर से मारपीट शुरू हो गयी। दोनों ओर से हुई जमकर मारपीट के बाद अनीस पक्ष की ओर से बिलाल पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया गया। इस हमले में घायल हुए बिलाल की मौत हो गयी। अनीस पक्ष से भी दो लोग घायल हो गये। फिलहाल पुलिस ने अनीस को हिरासत में ले लिया है।
बिलाल को आनन-फानन में युवक को खून से लथपथ अवस्था में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां अधिक घायल होने के कारण युवक ने दम तोड दिया।
दिन दहाडे़ हुुई हत्या की इस वारदात के बाद हाकमशाह कालोनी में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह का कहना है कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी।
पुलिस की असक्रियता से गई जान
यदि पुलिस समय से कार्यवाही करती तो पूरे बिलाल की जान बच सकती थी। पुलिस की लापरवाही के कारण उक्त घटना इतनी बढ़ गयी कि बिलाल को जान से हाथ धोना पड़ा। क्योंकि यह घटना अचानक नहीं हुई। काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच सरेआम विवाद हुआ। पहले मारपीट के बाद बिलाल को इस घटना की खबर मिली और एक बार पुलिस हमला हुआ। इतना कुछ होने के बाद भी पुलिस को जानकारी नहीं मिल पायी और पुलिस मौके पर नहीं पहुंच पायी।
Post Top Ad
Friday, 22 June 2018
मामूली विवाद में दो पक्षों में चले धारदार हथियार, एक मरा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment