वाणिज्य कर विभाग में टैक्स चोरी को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

वाणिज्य कर विभाग में टैक्स चोरी को लेकर सीएम को भेजा ज्ञापन

सहारनपुर। अखिल भारतीय अन्याय विरोधी परिषद उ.प्र. के प्रदेश अध्यक्ष स.अवतार सिंह मिगलानी ने आज जिला प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजकर कार्यवाही की मांग की है।
ज्ञापन में अवतार सिंह मिगलानी ने बताया कि टी.पी.नगर के दोनों मेन गेटों के आने जाने वाले रास्तों पर वाणिज्य कर विभाग की चेकपोस्ट बनवायी जाये जिससे टैक्स चोरी को रोका जा सके, जनपद कई अन्य प्रदेशों की सीमाओं से लगता है, जिस कारण टैक्स चोरी की घटनाएं बढ़ रही है। अन्य सीमाओं के कारण मोबाइल स्कार्ट ईमानदार अधिकारियों की लगायी जाये और इस मोबाइल स्कार्ट के लगने के बाद भी कोई टैक्स चोरी की गाडी जनपद में प्रवेश करती है तो दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाकर ट्रांसपोर्टर व अधिकारियों को जेल भेजा जाये।
ज्ञापन देने वालों में डा. विक्रम सिंह, अंकुर कुमार, सौरभ गुप्ता, स.हरजीत सिंह, रिजवान अहमद, सलीम अहमद, सैफ सिदिदकी, शिव कुमार, महेन्द्र कुमार, योगेश वधवा, मनोज सिंधी, राजेश कुमार, महताब अहमद, अलका, सोनिया धीमान, अजय साहनी, नीरज पाटिल, सुरेन्द्र कुमार, कु.मीनू, रेनू धीमान, लक्की मिगलानी मुख्य रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad