गाज़ियाबाद। गाजियाबाद पुलिस ने थाना इंदिरापुरम क्षेत्र से से फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करने वाले गैंग का खुलासा करते हुए चार शातिर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए बदमाशों में सरगना समेत तीन बिहार के रोहताश जिले के रहने हैं, और फिलहाल गाजियाबाद में रह रहे हैं। जालसाजों के पास से 01 लैपटॉप, 02 सीअीआई की मोहर, सीबीअई से सम्बंधित फ़र्जी दस्तावेज़, सीबीआई के फ़र्जी आडी कार्ड बरामद हुए है। पकड़े गए जालसाज दक्षिण की बिजनेसमैन न.-01 और स्पेशल 26 की फिल्म तर्ज पर कर लोगों से ठगी किया करते थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने प्रेस वार्ता मे आज बताया कि इंदिरापुरम थाना पुलिस को मुखबिर की सूचना पर कल शाम सम्राट होटल के तिराहे के पास से चार संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों के फर्जी सीबीआई अधिकारी बन कर लोगों से ठगी करने के मामले का खुलासा हुआ। एसएसपी ने बताया के पकड़े गए लोगों की पहचान विशाल दुबे, विवेक दुबे, राहुल और संदीप कुमार रुप में हुई, जिसमें से गिरोह के सरगना विशाल दुबे व विवेक दुबे और राहुल मूल रूप से बिहार राज्य के रोहताश जिला निवासी है, जो फिलहाल दिल्ली और गाजियाबाद में रह रहे थे। वहीं संदीप कुमार श्रावस्ती का रहने वाला है और अभी गाजियाबाद में रह रहा हैं।
उन्होंने बताया कि चारों युवक पढ़े-लिखे हैं और सरगना विशाल ने सीबीआई में भर्ती के लिए तैयारी भी की थी, लेकिन परीक्षा में सफल नहीं होने के बाद उसने बिजनेसमैन न.-01 और स्पेशल 26 की फिल्म देख कर फर्जी सीबीआई अधिकारी बन गया और परिजनों को भी अपने आप को सीबीआई बता रखा था।
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से सीबीआई में नौकरी दिलाने के नाम 40 से 50 हजार रुपए लेते थे और फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा देते थे। यही नहीं यह लोग लोगों के घरों फर्जी रेड डाल कर भी ठगा करते थे।
आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, दो सीबीआई के फर्जी मोहर, जॉइनिंग लेटर, फर्जी आईडी कार्ड और भारी मात्र में फर्जी दस्तावेज बरामद किये हैं। एसएसपी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है कि किन-किन लोगों को इन लोगों ने ठगा है। उसकी भी जांच की जा रही है।
Post Top Ad
Friday, 22 June 2018
फर्जी सीबीआई अधिकारी बन लोगों को ठगने वाले चार गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment