सरिया कारोबारी के घर चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ़ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 22 June 2018

सरिया कारोबारी के घर चोरों ने लाखों के माल पर किया हाथ साफ़

कानपुर। गोविद नगर टी.ब्लाक में रहने वाले सरिया कारोबारी सतीश गुप्ता के ताला बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। दीवार फांदकर घुसे चोरों ने कमरों के ताले तोड़कर वहां रखी अलमारियों के लॉकर से करीब 15 लाख के जेवर,आठ लाख की नकदी के साथ एलईडी टीवी,लैपटॉप,टैब,दो प्लाटों के कागजात व अन्य सामान सहित 25 लाख के माल पर हाथ साफ कर दिया। गुरुवार को पड़ोसी ने घर के अंदर सीढ़ी लगी और कमरों के दरवाजे खुले देख कारोबारी को फोन पर घटना की जानकारी दी। रात को परिवार वापस लौटा।
सतीश के मुताबिक उरई में रहने वाली साली नेहा ने खुदकशी कर ली थी। वह पत्नी गीता, बेटी सौम्या, बाही व बेटे सचिन के साथ उरई गए थे। कंट्रोल रूम की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं। गोविंद नगर इंस्पेक्टर संजय मिश्र ने बताया कि फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई है।
प्लाटों को लेकर चल रहा विवाद
घर पहुंचे सतीश ने अंदर जाकर देखा तो होश उड़ गए। पूरे घर का सामान बिखरा पड़ा था। आंगन में शराब की बोतल और गिलास रखे मिले। इससे जाहिर है कि शातिरों ने घर में रखी शराब पीकर घटना को अंजाम दिया। वहीं दो प्लाटों के कागजात गायब होने पर सतीश का कहना है कि प्लाटों को लेकर विवाद चल रहा है।

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad