उन्नाव। किसानो की आय दुगुनी करने एवं उनको जागरूक करने को लेकर क्रषि विभाग व्दारा विकास खण्ड सफीपुर के अन्तर्गत ग्राम सभा मुस्तफाबाद में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर उप क्रषि निदेशक डा0 नन्द किशोर ने किसानेा को प्रदेश व केन्द्र सरकार व्दारा उनके हित के लिए जारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।उन्होने बताया कि सरकार व्दारा किसानो की आय को दुगुनी करने एवं उनको जागरूक करते तथा सरकार की योजनाए किसानो तक पहुंचाने के लिए,बेहतर खेती करने को लेकर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए क्रषि विभाग व्दारा किसान पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है जिसमें 84गांव के किसानो ने हिस्सा लिया।उन्होने बताया कि सरकार व्दारा गेंहू की खेती,धान की खेती,नए बागानो की स्थापना,सब्जियों का उत्पादन करने के लिए किसानो को अनुदान पर बीज व क्रषि यंत्र उपलब्ध कराए जा रहे है जिसका लाभ किसान आसानी उठा सकते है और अत्यधुनिक तरीके से खेती कर अपनी आय को दुगुनी कर सकते है।इस अवसर क्रषि अधिकारी,पशुपालन अधिकारी सहित समस्त अधिकारी व किसान मौजूद रहे।
Post Top Ad
Friday, 22 June 2018
किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर किसान पाठशाला का किया गया आयोजन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)

No comments:
Post a Comment