कैलिफॉर्निया। अमेरिकी ई-कॉमर्स कंपनी amazon अपना दूसरा हेडक्वॉर्टर खोलने जा रही है। सितंबर में ऐमजॉन ने यह घोषणा की थी कि वह जल्द ही दूसरा हेडक्वॉर्टर खोलेगा। amazon की इस घोषणा के बाद से ही ऐमजॉन के निवेश को आकर्षित करने के लिए अमेरिकी राज्यों में होड़ मच गई है। ये राज्य कंपनी को हेडक्वॉर्टर खोलने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स दे रहे हैं।
यही नहीं, Amazon के हेडक्वॉर्टर को अपने यहां लाने के लिए कनाडा ने भी कंपनी को आकर्षक ऑफर दिए हैं। कनाडा की तरफ से भी ऐमजॉन को कई आकर्षक ऑफर दिए गए हैं।
क्यों मिल रहे हैं ऑफर
amazon अमेरिका की एक बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी है जो कई देशों में कारोबार करती है। अभी इसका हेडक्वॉर्टर अमेरिका के सिएटल शहर में है।
दरअसल, ऐमजॉन ने अपने नए हेडक्वॉर में 350 अरब रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है, साथ ही इस नए हेडक्वॉर्टर की वजह से 50,000 हजार नई जॉब्स क्रिएट होंगी। इसी वजह से अमेरिकी राज्य और कनाडा में मुख्यालय को अपने यहां खुलवाने की होड़ है।
क्या है amazon की शर्त
amazon ने घोषणा की है कि वह ऐसे शहर में हेडक्वॉर्टर खोलना चाहता है, जहां की आबादी कम से कम 10 लाख हो। इस शहर में अच्छी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और शिक्षा की बेहतरीन सुविधा मौजूद हो। कंपनी अपने नए हेडक्वॉर्टर का ऐलान अगले साल करेगी।
ऑफर्स की भरमार
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिकी राज्य न्यू जर्सी ने ऐमजॉन को ऑफर दिया है कि अगर amazon नेवार्क शहर में अपना मुख्यालय खोलता है तो उसे अरबों की टैक्स रियायत दी जाएगी।
दूसरी ओर कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो ने amazon के सीइओ के पत्र लिखकर हेडक्वॉटर कनाडा के किसी शहर में खोलने के लिए आमंत्रित किया है। उन्होंने कंपनी को भी भारी रियायत देने का भरोसा दिया है। इसी तरह से अमेरिका के कैलिफॉर्निया समेत कई अन्य राज्यों ने भी भारी टैक्स रियायत देने का प्रस्ताव दिया है।
नए हेडक्वॉर्टर पर फैसला लेना कंपनी के लिए बना चुनौती
अलग-अलग जगहों से मिल रहे ऑफर्स के बीच फैसला लेना कंपनी के लिए चुनौती बन गया है। नए हेडक्वॉर्टर के लिए इसे किसी ऐसी जगह का चुनाव करना होगा जहां से उसे इंटरनेशनल लेवल पर बिजनेस करने में आसानी हो।
-एजेंसी
The post amazon का दूसरा हेडक्वॉर्टर खोलने के लिए अमेरिका और कनाडा में प्रतिस्पर्धा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment