आगरा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया Amit jani | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 30 October 2017

आगरा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया Amit jani

Amit jani ने ताजमहल के फोटो पर भगवा झंडा लगाकर शेयर किया था

लखनऊ। राष्ट्रवादी मोर्चा के अध्यक्ष अमित जानी को आगरा पुलिस ने आज लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया है। अमित जानी पर ताजमहल के फोटो को भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के साथ ही धार्मिक भावना भड़काने का आरोप है। जानी के साथ उसके एक साथी उपदेश राणा को भी गिरफ्तार किया गया है। आगरा पुलिस ने एसटीएफ और लखनऊ पुलिस की मदद से माल एवेन्यू से दोनों को गिरफ्तार किया था। दोनों को पुलिस टीम आगरा गई है।

ताजमहल की तस्वीर पर भगवा झंडा लगाकर फेसबुक पर शेयर करने के मामले में मेरठ के अमित जानी और मेरठ के ही गोटखा गांव निवासी उपदेश राणा को आज आगरा पुलिस ने लखनऊ से ïगिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आगरा में धार्मिक भावनाएं आहत करने और आईटी एक्ट की धारा के तहत ताजगंज थाने में केस दर्ज किया गया था। इनको लखनऊ के माल एवेन्यू में अमित जानी के घर से गिरफ्तार किया गया।

अमित जानी ने फेसबुक पर आगरा के ताजमहल का भगवा झंडा लगा फोटो शेयर करने के साथ ही तीन नवंबर को सभी हिंदुओं को ताजमहल पहुंचने का एलान किया था। फेसबुक पर फोटो पोस्ट होने के बाद पुलिस हरकत में आई। अमित जानी की लखनऊ में गिरफ्तारी के बाद आगरा के सदर कोतवाली में तमाम हिंदूवादी एकत्र होकर हंगामा कर रहे हैं।

गौरतलब है कि अमित जानी ने आगरा के ताजमहल का भगवा झंडा लगा फोटो पोस्ट करने के साथ ही लिखा था कि तीन नवंबर को देश भर से जुड़े सभी हिंदू मित्र आगरा पहुंचें। तस्वीर अच्छी लगे तो यर कर दें। तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर होने के बाद से ही आगरा मुद्दा फिर गरमाता दिखाई दे रहा था।

अमित जानी ने 23 अक्टूबर को आगरा के ताजमहल के अंदर तमाम हिंदूवादियों के साथ चालीसा का पाठ किया था। इस दौरान ताजमहल की सुरक्षा में लगी सीआइएसएफ तथा ताजगंज पुलिस मूकदर्शक बनी रही थी।

फेसबुक पर पोस्ट का समाचार मीडिया में प्रकाशित होने के बाद पुलिस हरकत में आई और अमित जानी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद अमित जानी ने कहा योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बनते ही ताजमहल को तेजो महल कहने से भूल गए। अमित जानी ने कहा मैं सच्चा हिंदू हूं।

Amit jani ने कहा कि इससे पहले भी उन्होंने मुलायम सिंह यादव के कहने पर लखनऊ में बसपा की मुखिया मायावती की मूर्तियां तोड़ी थीं।
-एजेंसी

The post आगरा पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया Amit jani appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad