
जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक दिवाली पर जेल में कैदी और बंदियों के लिए एक प्रोग्राम किया गया। इस दौरान सभी कैदियों को मिठाई बांटी गई, लेकिन गुरमीत ने लेने से इनकार कर दिया। न दिये जलाए और न मोमबत्ती जलाई।बाद में ऐसा कहा गया कि बाबा ने शुगर की वजह से मिठाई खाने से इनकार कर दिया। वहीं, जानकारी यह भी मिली है कि दिवाली से चार दिन पहले गुरमीत राम रहीम का परिवार उसे जेल में मिठाई देकर गया था, जो उसने जरूर खाई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment