नई दिल्ली। अब एक कनाडाई अभिनेत्री ने फिल्म निर्माता Harvey Weinstein पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। अभिनेत्री के मुताबिक जब वह उनके साथ बात कर रही थी तो उन्होंने अचानक अभिनेत्री के गर्दन को पकड़ा और उसे बाथरूम लेकर चले गए। इसके बाद उन्होंने उसके सामने ही हस्तमैथुन भी किया। द न्यूयॉर्क टाइम्स से बात करते हुए कनाडाई अभिनेत्री एरिका रोसेन बम(Erika Rosenbaum)ने इस बात का खुलासा किया है।
एरिका के मुताबिक एक पार्टी के दौरान उनकी मुलाकात हार्वे वेंस्टीन से हुई थी। पार्टी के दौरान भी वेंस्टीन की हरकते कुछ ठीक नहीं थी। इसके बाद उन्होंने एरिका से फिल्म के सिलसिले में मिलने के लिए कहा और वहां से चले गए। जब एरिका ने उनके असिस्टेंट से मीटिंग की बात की तो उन्हें बताया गया कि वेंस्टीन काफी बिजी है। अगर आप मिलना चाहते हैं तो आपको उनके होटल वाले रूम पर जाना पड़ेगा। एरिका बताती हैं कि उस समय मुझे काम की जरूरत थी और इसी वजह से मैंने उनसे मिलना बेहतर समझा।
इसके बाद जब एरिका होटल के उस रूम में पहुंची तो वेंस्टीन के असिस्टेंट ने दरवाजा खोला और उनके अंदर जाते ही वह वहां से चला गया। एरिका ने जैसे ही वेंस्टीन की तरफ देखा वह हैरान रह गई क्योंकि वेंस्टीन ने केवल एक शर्ट पहन रखी थी। वह अपने प्राइवेट पार्ट को भी शर्ट से ही ढकने की कोशिश कर रहा था। वेंस्टीन ने एरिका से कहा मैं बस दो मिनट में नहाकर आता हूं क्या तुम मेरे साथ बाथरूम में बात करना पसंद करोगी।
यह सुनकर एरिका घबरा गई थी। एरिका बात कर ही रही थी कि वेंस्टीन ने अचानक एरिका की गर्दन पकड़कर बाथरूम में ढकेल दिया और फिर उसके सामने ही हस्तमैथुन करना शुरू कर दिया। एरिका बताती हैं कि उस समय वह बिल्कुल अजीब सी फील कर रही थी। इससे पहले ब्रिटिश अभिनेत्री केट बेकिस्ले ने कहा था कि 17 साल की उम्र में विंस्टीन से उनका सामना हुआ था।
ब्रिटिश अभिनेत्री व मॉडल कारा डेलविंग्ने, एमा थॉम्पसन, जेन फोंडा ने भी Harvey Weinstein पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस विभाग सभी आरोपों की जांच कर रही है।
– एजेंसी
The post यौन शोषण के आरोपी हार्वे वेंस्टीन पर अब कनाडाई अभिनेत्री का खुलासा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment