मुल्‍ला नसरुद्दीन और सुविधाओं की स्‍वतंत्रता | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday, 24 October 2017

मुल्‍ला नसरुद्दीन और सुविधाओं की स्‍वतंत्रता

दिन-प्रतिदिन मिलती सुविधाएं क्‍या हमें कमजोर बना रही हैं। क्‍या सुविधाभोगी व्‍यक्‍ति शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो जाता है। विचार कीजिए।
ठंड का मौसम था, कड़ाके की ठंड पड़ रही थी। काफी गर्म और भारी कपड़े पहने हुए एक व्‍यक्‍ति मुल्‍ला नसरुद्दीन के पास आया और पूछने लगा- मैंने काफी कपड़े पहन रखे हैं, फिर भी मुझे हल्‍की ठंड महसूस हो रही है किंतु आपने बहुत कम कपड़े पहने हैं, क्‍या आपको ठंड नहीं लग रही?
इस पर मुल्‍ला का जवाब था- आपके पास अच्‍छे गर्म कपड़े हैं इसलिए आपको ठंड महसूस करने की स्‍वतंत्रता है लेकिन मेरे पास गर्म कपड़े नहीं है इसलिए मैं ठंड महसूस नहीं कर सकता।

The post मुल्‍ला नसरुद्दीन और सुविधाओं की स्‍वतंत्रता appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad