
बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी के पिता राम मुखर्जी का रविवार तड़के 4 बजे यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे। राम हिंदी और बंगाली सिनेमा के जाने-माने डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राइटर रहे। वे मुंबई स्थित हिमालया स्टूडियो के फाउंडर्स में से एक थे। उन्होंने रानी मुखर्जी की पहली फिल्म को डायरेक्ट किया था। यह एक बंगाली फिल्म थी। बाद में रानी ने राजा की आएगी बारात फिल्म से बालीवुड में डेब्यू किया था। यह फिल्म राम मुखर्जी के होम प्रोडक्शन में ही बनी थी।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment