भारत का भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 3 October 2017

भारत का भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार

लंदन। भारत के भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को लंदन में गिरफ्तार कर लिया गया है। डीडी न्यूज़ के मुताबिक माल्या को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि भारत सरकार माल्या के प्रत्यर्पण की कोशिश में लगी हुई है। इसके लिए कानूनी कार्यवाही चल रही है।
दरअसल, ईडी की एक टीम कुछ महीने पहले लंदन पहुंची थी और वहां की अदालत में माल्या के खिलाफ सबूत पेश की थी। डीडी न्यूज़ के मुताबिक लंदन की कोर्ट ने ईडी के सबूतों को पुख्ता माना है, जिसके बाद माल्या की गिरफ्तार हुई।
भारतीय बैंकों की 9 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी का सामना कर रहे माल्या देश छोड़कर काफी वक्त से लंदन में रह रहे हैं। माल्या पर कई दूसरे गंभीर वित्तीय आरोप भी लगे हुए हैं।
किंगफिशर एयरलाइंस पर करीब 9000 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। यह कर्ज एसबीआई की अगुवाई वाले 17 बैंकों के समूह ने दिया था। पिछले साल मार्च में माल्या भारत से निकल गए थे। माल्या दो मार्च 2016 को भारत से ब्रिटेन चले गए थे। सीबीआई ने उनके खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। एक तो आईडीबीआई बैंक से जुड़ा है, जबकि दूसरा मामला भारतीय स्टेट बैंक की अगुआई वाले समूह की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
-एजेंसी

The post भारत का भगोड़ा शराब कारोबारी विजय माल्या लंदन में गिरफ्तार appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad