ढाका। एशिया कप हॉकी 2017 के फाइनल में भारत ने रविवार को मलेशिया को 2-1 से हरा दिया। पहला हाफ खत्म होने पर भारत ने 2-1 की बढ़त ली थी। मैच के शुरू से ही भारत ने अटैकिंग स्ट्रैटेजी अपनाई। रमनदीप सिंह ने मलेशिया के डिफेंस को चकमा देते हुए गोल पोस्ट में गेंद डाल दी। इसके बाद ललित उपाध्याय ने भारत की लीड को बढ़ा दिया। ललित ने शनिवार रात पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में भी गोल किया था। भारत ने सेमी में पाकिस्तान को हराया था। ग्रुप 4 स्टेज में भारत ने मलेशिया को 6-2 से हराया था।
चौथे क्वार्टर में मलेशिया का तेज खेल
खेल का चौथा क्वार्टर शुरू होते ही मलेशिया के प्लेयर्स ने इंडियन डी पर हमले तेज कर दिए लेकिन भारतीय टीम के डिफेंस विंग ने उन हमलों को नाकाम कर दिया। इस दौरान मलेशिया को एक पेनल्टी कॉर्नर भी मिला लेकिन वो इसको गोल में तब्दील नहीं कर सकी।
हालांकि, इसी क्वार्टर में मलेशिया ने एक गोल किया।
सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराया था
यह एशिया कप पुरुष हॉकी का 10वां एडिशन है। भारत इस वक्त वर्ल्ड रैंकिंग में छठवें नंबर पर है। शनिवार को उसने मैदानी गोलों के अलावा पेनॉल्टी कॉर्नर में भी अपनी काबिलियत दिखाई। पहले हाफ में हावी रहने वाली पाकिस्तान टीम सेमीफाइनल में कोई गोल नहीं कर पाई थी।
दूसरे हाफ के शुरू से ही पाकिस्तान दबाव में था। भारतीय टीम ने ज्यादातर वक्त गेंद पाकिस्तान की डी में ही रखी।
भारत की तरफ से सतबीर सिंह ने 39वें, हरमनप्रीत ने 51वें, ललित उपाध्याय ने 52वें और गुरजंत सिंह ने 57वें मिनट में गोल किए। इस साल पाकिस्तान पर भारत की ये चौथी जीत थी। हॉकी वर्ल्ड लीग जो लंदन में खेली गई थी, वहां भी भारत ने पाकिस्तान को दो बार हराया था। इसके बाद पूल स्टेज में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था।
एशिया कप में पाक पर तीसरी जीत
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक आठ मुकाबले हुए हैं। इनमें से पांच बार पाकिस्तान को जीत मिली है।
इस मैच से पहले भारत ने साल 2003 के एशिया कप फाइनल में पाकिस्तान को 4-2 से हराया था।
-एजेंसी
The post भारत ने मलेशिया को हराकर हॉकी एशिया कप जीता appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment