एप्लीकेशन को इंस्टॉल किए बिना ‘एक्सेस’ कर सकते हैं एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Saturday, 21 October 2017

एप्लीकेशन को इंस्टॉल किए बिना ‘एक्सेस’ कर सकते हैं एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर

एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर अब किसी गूगल प्लेस्टोर पर मौजूद एप्लीकेशन को इंस्टॉल किए बिना उसे ‘एक्सेस’ कर सकते हैं। दरअसल गूगल प्लेस्टोर पर यूजर को Try It Now बटन की सुविधा दी गई है। इसमें सोशल मीडिया और मैसेजिंग समेत कई तरह के एप्लीकेशन को आप मात्र लिंक के जरिए एक्सेस कर सकेंगे।
गौरतलब है कि फोन में किसी भी एप्लीकेशन को डाउनलोड करने के लिए यूजर को अपना कीमती इंटरनेट डाटा खर्च करना पड़ता है, लेकिन Try It Now के जरिए यूजर आसानी से किसी भी एप्लीकेशन की पूरी तरह परखने के बाद उसे इंस्टॉल कर सकते हैं।
गूगल प्लेस्टोर पर कई इंस्टेंट ऐप्स की सूची भी जारी की जा चुकी है। इस सूची में बजफीड, एनवाईटाइम्स (क्रॉसवर्ड), हॉलर, रेड बुल, स्काईस्कैनर, वनफुटबॉल लाइव स्कोर जैसे ऐप शामिल हैं।
यूजर इन ऐप को डाउनलोड करने से पहले इस्तेमाल में ला सकते हैं।ये एप भारत में भी उपलब्ध हैं, लेकिन अभी तक ‘ट्राई इट नाउ’ का विकल्प गूगल प्लेस्टोर पर नजर नहीं आ रहा है। शायद यूजर को ये सुविधा कुछ घंटों बाद मिल जाए।
-एजेंसी

The post एप्लीकेशन को इंस्टॉल किए बिना ‘एक्सेस’ कर सकते हैं एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad