शिमला। भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए होने वाले चुनावों में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह सहित गृहमंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री अरुण जेटली, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का नाम शामिल है। राज्य में एक ही चरण में 9 नवंबर को वोटिंग होगी और 18 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी।
चुनावों को लेकर पार्टी की दिशा के बारे में हिमाचल से सांसद और बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर ने कहा था कि हिमाचल में राष्ट्रीय मसले कम अहमियत रखते हैं और चुनाव क्षेत्रीय मुद्दों पर लड़ा जाता है। ठाकुर ने यह भी जोड़ा था कि प्रधानमंत्री की इमेज सबके मन में है। संभव है कि इसी बात को ध्यान में रखते हुए सभी बड़े नेताओं को हिमाचल फतह करने की कोशिश में लगाया जा रहा है।
सिर्फ राष्ट्रीय स्तर के नेताओं नहीं बल्कि बीजेपी शासित प्रदेशों के सीएम भी हिमाचल में पार्टी की सरकार बनाने की अपील करने आएंगे। जारी की गई सूची में शिवराज सिंह चौहान, योगी आदित्यनाथ, त्रिवेंद्र सिंह रावत, मनोहरलाल खट्टर जैसे नाम शामिल हैं।
इस बार राज्य में सभी पोलिंग स्टेशनों पर VVPAT का इस्तेमाल होगा। देश में हिमाचल ऐसा पहला राज्य होगा, जहां सभी पोलिंग स्टेशन पर वोटर वेरीफाइड पेपर ऑडिट ट्रायल (VVPAT) मशीन का इस्तेमाल होगा। चुनाव की घोषणा के साथ ही हिमाचल में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। इस बीच कांग्रेस ने भी सीएम वीरभद्र सिंह को राज्य में चुनाव कैंपेन कमिटी का अध्यक्ष बनाया है।
-एजेंसी
The post हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव: भाजपा ने जारी की स्टार प्रचाराकों की सूची appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment