लखनऊ। पुलिस के शहीदों की स्मृति में अयोजित स्मृति दिवस परेड में आज मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हुए। इस दौरान वह शहीद पुलिसकर्मियों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रत्येक शहीद के परिजनों को 40 लाख रुपए का मुआवजा देने की घोषणा भी कर दी। उत्तर प्रदेश पुलिस के 76 जवान 1 साल में शहीद हो गए। देश भर में सर्वाधिक जवानों की मौत यूपी से हुई है। यूपी के जाबांजों ने अपनी शहादत से प्रदेश का नाम गौरवान्वित कर दिया।
आपको बता दें कि हर साल 21 अक्टूबर को स्मृति दिवस का आयोजन होता है। इसमें 1959 को चीन हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 10 जवानों की याद में स्मृति परेड निकाली जाती है।
1 साल में शहीद होने वाले पुलिस
2 सीओ
1 इंस्पेक्टर
15 सब इंस्टपेक्टर
16 हेड कांस्टेबल
42 कांस्टेबल
योगी करेंगे शहीदों के परिजनों से मुलाकात
सीएम योगी शहीदों के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इसमें वह डकैत बबुली कोल से मुठभेड़ में शहीद हुए एसआई जय प्रकाश सिंह के परिवार से मिलेंगे।
प्रतापगढ़ में थाने से भाग रहे बदमाश की गोली का शिकार हुए कांस्टेबल राजकुमार सिंह के परिवार से मुलाकात करेंगे।
-एजेंसी
The post पुलिस के शहीदों की स्मृति दिवस परेड में शामिल हुए मुख्मंत्री योगी आदित्यनाथ appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment