जिंदगी में मिठास न हो तो जिंदगी कैसी! | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

जिंदगी में मिठास न हो तो जिंदगी कैसी!

जिंदगी में मिठास न हो तो जिंदगी कैसी! आपका भी यही मानना है ना? लेकिन आप यह भी जानते होंगे कि ज्यादा चीनी सेहत के लिए कितनी हानिकारक है। अब पता कैसे चले कि आप कुछ ज्यादा ही चीनी ले रहे हैं?

ये लक्षण नजर आएं तो समझ जाइए कि आपको चीनी कम करने की जरूरत है…

आलस– आपको हमेशा थकावट महसूस होती है और छोटे-मोटे काम निबटाने से पहले भी सौ बार सोचना पड़ता है। अगर ऐसा है तो हो सकता है कि आप ज्यादा चीनी ले रहे हों। हाई शुगर डायट हमें एनर्जी तो देते हैं लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा होने पर हम हर वक्त आलस महसूस करते हैं।

मीठे का लालच– अगर कोई भी स्वीट डिश देखकर आपके मुंह में पानी आ जाता है और आप खुद को रोक नहीं पाते तो शायद आपको अपना डायट चार्ट बदलने का वक्त आ गया है।

कमजोर इम्यून सिस्टम– आप बार-बार बीमार पड़ते रहते हैं। सर्दी-जुकाम तो जैसे आपके बिन बुलाए मेहमान हैं। काफी मुमकिन है कि आप ज्यादा चीनी ले रहे हैं। शुगर हमारी White Blood Cells (WBC) को नुकसान पहुंचाती है और यही सेल्स बीमारी के कीटाणुओं से लड़ते हैं।

जाहिर है, बीमार तो आप पड़ेंगे ही।

The post जिंदगी में मिठास न हो तो जिंदगी कैसी! appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad