देवरिया। Deoria जिले में आज पेड़ काटने की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिस दल पर लोगों ने हमला कर दिया और पुलिसकर्मियों को मारने पीटने के साथ ही उनकी वर्दी फाड़ दी।
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि तरकुलवा थाना क्षेत्र के पगरा खुशी टोला निवासी कैलाश सुबह अपना शीशम का पेड़ काट रहा था। उसके पिता पूजन गोंड ने इसका विरोध किया तो दोनों में विवाद होने लगा। पूजन ने ग्राम प्रधान से शिकायत की तो उसने 100 नम्बर डायल कर पुलिस को सूचना दे दी।
उन्होंने बताया कि सिपाही प्रमोद श्रीवास्तव, सिपाही संतोष यादव और शाहनवाज आलम मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख कैलाश के घर के 12 से अधिक महिला-पुरुषों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कथित रूप से मारपीट कर पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ने के साथ ही उनकी जीप का शीशा भी तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर तरकुलवा के थानेदार शशांक शेखर राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
Deoria पुलिस को देख कर कैलाश और उसका बेटा शुचित फरार हो गया। पुलिस ने घर में मौजूद कैलाश के पिता पूजन, उसकी पत्नी इसरावती, बहू गीता, बेटी सीमा और वंदना को हिरासत में ले लिया है।
-एजेंसी
The post Deoria में पुलिस दल पर हमला, वर्दी फाड़ी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment