नई दिल्ली। IPL की फ्रेंचाइजी कोच्चि टस्कर्स मामले पर बंबई हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। IPL से निलंबित फ्रेंचाइजी ने BCCI के खिलाफ आर्बिट्रेशन का केस जीत लिया है। फ्रेंचाइजी ने BCCI से 850 करोड़ रुपये हर्जाने (कॉम्पेंसेशन) के रूप में मांग की है। बता दें कि 2011 में यानी IPL-4 में कोच्चि फ्रेंचाइजी 156 करोड़ रुपए के सालाना भुगतान की बैंक गारंटी नहीं दे सकी थी। इस वजह से BCCI ने निलंबित कर दिया था। फ्रेंचाइजी ने इस मामले में 2011 में ही बंबई हाई कोर्ट में में आर्बिट्रेशन दायर की थी।
उल्लेखनीय है कि कोच्चि टस्कर्स केरल IPL की एक फ्रेंचाइजी क्रिकेट टीम थी, जो फिलहाल IPL से निलंबित है। यह आईपीएल के चौथे सीजन में शामिल होने वाली 10वीं टीम थी। टीम के मालिकों को फ्रेंचाइजी खरीदने के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ा क्योंकि अंतिम फ्रेंचाइजी के लिए अहमदाबाद, ग्वालियर, नागपुर, व राजकोट के व्यापारियों व कंपनियों के बीच कड़ी टक्कर थी। रॉन्देवू स्पोर्ट्स वर्ल्ड ने 1550 करोड़ रुपए चुकाकर फ्रेंचाइजी का अधिकार हासिल किया था।
आईपीएल-4 में कोच्चि टस्कर्स में महेला जयवर्धने (कप्तान), मुथैया मुरलीधरन, रवींद्र जडेजा, एस. श्रीसंथ, आरपी सिंह, ब्रैंडन मैकुलम, ब्रेड हॉज, वीवीएस लक्ष्मण, पार्थिव पटेल, स्टीव स्मिथ, रमेश पोवार, आर. विनय कुमार, ओवेस शाह, थिसारा परेरा, माइकल क्लिंगर, स्टीवन ओ’किफ, जॉन हेस्टिंग्स शामिल रहे। हालांकि, टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और वह टूर्नमेंट में 8वें स्थान पर रही।
-एजेंसी
The post IPL की निलंबित फ्रेंचाइजी कोच्चि टस्कर्स ने BCCI से जीता 850 करोड़ रुपये हर्जाने का केस appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment