
न्यूजीलैंड ने मुंबई में हुए सीरीज के पहले वनडे में भारत को 6 विकेट से हरा दिया। रविवार को हुए इस मैच में कीवी टीम को जीत के लिए 281 रन का टारगेट मिला था, जिसे उसने 49 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त भी ले ली। मैच में इंडियन प्लेयर्स की खराब बैटिंग टीम को भारी पड़ गई। जिस पिच पर विराट ने शानदार खेलते हुए सेन्चुरी लगाई, उसी पिच पर बाकी बैट्समैन रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment