पाकिस्तान में चीन के राजदूत pinyin fei को आतंकी धमकी, सरकार से मांगी सुरक्षा | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

पाकिस्तान में चीन के राजदूत pinyin fei को आतंकी धमकी, सरकार से मांगी सुरक्षा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में चीन के राजदूत pinyin fei को जान से मारने की धमकी मिलने के बाद चीन ने पाकिस्‍तान सरकार से सुरक्षा मांगी है।

चीन ने पाकिस्तान से अपने नव नियुक्त राजदूत के कड़ी सुरक्षा की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चीन ने यह कदम एक आतंकी संगठन से मिल रही धमकी के बाद उठाया है। चीनी दूतावास ने पाकिस्तान के आंतरिक मामलों के मंत्रालय को निवेदन करते हुए पत्र लिखा है।

19 अक्टूबर को लिखे गए इस पत्र में कहा गया है कि चीन के राजदूत की हत्या के उद्देश्य से प्रतिबंधित आतंकी संगठन ईस्ट तुर्किस्तान इस्लामिक मूवमेंट (ETIM) का एक आतंकी पाकिस्तान में घुस गया है।

मंत्रालय को लिखा गया यह पत्र स्थानीय मीडिया को चीन-पाकिस्तान इकॉनमिक कॉरिडोर (सीपीईसी) के प्रमुख व्यक्ति पिंग यिंग फी की तरफ से दिया गया है। इसमें राजदूत के अलावा पाकिस्तान में रह रहे अन्य चीनी नागरिकों की सुरक्षा का मुद्दा भी उठाया गया है।

चीन ने अफगानिस्तान में चीन के राजदूत रहे याओ जिंग को पाकिस्तान में चीन का नया राजदूत बनाया है। याओ से पहले सुन वेडॉन्ग पाक में चीन के राजदूत थे। सुन करीब 3 साल तक पाकिस्तान में चीनी राजदूत के तौर पर अपनी सेवा दे चुके हैं।

पत्र में pinyin fei ने आतंकी के पासपोर्ट की जानकारी भी साझा की है और उसे तुरंत गिरफ्तार कर चीनी दूतावास को सौंपने की मांग की है। पत्र में बताया कि आतंकी का नाम अब्दुल वाली है।

हालांकि चीनी दूतावास और पाक के आतंरिक मामलों के मंत्रालय ने इस संबंध में कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। ईटीआईएम पाकिस्तान से सटे चीन के इलाकों में चीनी मुस्लमानों के लिए काम करता है।

पाकिस्तान में चीन के अधिकारियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा है और पाकिस्तान आर्मी को सीपीईसी और अन्य कई प्रॉजेक्ट पर काम कर रहे चीनी नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने का काम दिया गया है।

पत्र में pinyin fei ने आतंकी के पासपोर्ट की जानकारी भी साझा की है और उसे तुरंत गिरफ्तार कर चीनी दूतावास को सौंपने की मांग की है। पत्र में बताया कि आतंकी का नाम अब्दुल वाली है।

-एजेंसी

The post पाकिस्तान में चीन के राजदूत pinyin fei को आतंकी धमकी, सरकार से मांगी सुरक्षा appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad