मुंबई। Rajkumar Rao के लिए एक शो में जाना थोड़ा महंगा पड़ गया. वे फराह खान के शो ‘लिप सिंग बैटल’ में गए थे जहां वे अपनी टांग तुड़वा बैठे और अस्पताल पहुंच गए.
Yes,I broke a leg.Thank u @TheFarahKhan @Patralekhaa9 4 being d best supprt systm & sorry @kritisanon & team couldn't finish d show
#LipSing pic.twitter.com/LaOudEb0LG
— Rajkummar Rao (@RajkummarRao) October 22, 2017
इन दिनों सितारों को अपनी फिल्मों को प्रमोट करने के लिए विभिन्न टीवी शो में जाते देखा जा सकता है. जहां उन्हें वह सब करना पड़ता है जो शो की जरूरत होती है.
फिल्म प्रमोट करने की खातिर वे इस काम को अंजाम भी देते हैं. हाल ही में राजकुमार राव के लिए एक शो में जाना थोड़ा महंगा पड़ गया. वे फराह खान के शो ‘लिप सिंग बैटल’ में गए थे जहां वे अपनी टांग तुड़वा बैठे और अस्पताल पहुंच गए. उनके साथ यह हादसा एक परफॉर्मेंस के दौरान हुआ.
‘न्यूटन’ जैसी हिट फिल्म देने वाले राजकुमार राव ने ट्वीट किया हैः हां, मैं अपनी टांग तुड़वा बैठा हूं. मेरा साथ देने के लिए फराह खान, पत्रलेखा का शुक्रिया और लिप सिंग शो पूरा न कर पाने के लिए कृति सैनन और टीम को सॉरी.
वे ट्विटर पर शेयर की गई इस तस्वीर में फराह खान के साथ नजर आ रहे हैं. हाल ही में राजकुमार राव की फिल्म ‘न्यूटन’ ऑस्कर में भारत की ऑफिशल एंट्री के तौर पर शामिल हुई है. साल 2017 उनका बेहतरीन रहा है.
‘न्यूटन’ के ऑस्कर में जाने के अलावा उनकी फिल्म ‘बरेली की बर्फी’ भी सुपरहिट रही है. जिसमें उनके साथ कृति सैनन और आयुष्मान खुराना लीड रोल में थे.
Rajkumar Rao की आने वाली फिल्म ‘शादी में जरूरी आना’ है, जिसमें वे कृति खरबंदा के साथ नजर आएंगे और फिल्म 10 नवंबर को रिलीज हो रही है.
-एजेंसी
The post फराह खान के शो ‘लिप सिंग बैटल’ में Rajkumar Rao की टांग टूटी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.


No comments:
Post a Comment