RLD किसानों और नौजवानों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगा , रामबहादुर बने जिलाध्यक्ष | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Tuesday 3 October 2017

RLD किसानों और नौजवानों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगा , रामबहादुर बने जिलाध्यक्ष

अलीगढ़। Rld के पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष पूर्व विधायक डॉ अनिल चौधरी ने मंगलवार को जीटी रोड स्थित सम्राट लॉज में RLD सुप्रीमो चौ अजित सिंह एवं उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश पर खैर निवासी रामबहादुर सिंह को जिलाध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा |
पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी ने कहा कि रामबहादुर सिंह के नेतृत्व में पार्टी का संगठन मजबूत होगा | उन्होंने कहा कि जिला कमेटी 15 दिन में बनाएं और पार्टी को गाँव गाँव तक पहुंचाएं | उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगामी निकाय चुनावों के लिए रणनीति बनाने में जुटने के भी निर्देश दिए | उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है,रालोद आमजन के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेगा |

राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रामबहादुर चौधरी ने जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर रालोद सुप्रीमो मा चौ अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा जयंत चौधरी और पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी का आभार व्यक्त किया है | रामबहादुर चौधरी ने कहा है कि जन्म से वह पार्टी में हैं और नगर अध्यक्ष खैर और खैर विधानसभा प्रभारी रहते हुए जो सेवा पार्टी की की है उसका पार्टी ने मुझे सम्मान दिया है | उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल का अलीगढ में जो जनाधार पहले था वह वापिस लाना मेरी पहली प्राथमिकता है |

राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को जिले से लेकर पंचायत स्तर तक मजबूती से खड़ा किया जायेगा | उन्होंने कहा कि रालोद सभी नगर पंचायतों, पालिकाओं और नगर निगम पर अपने चुनाव चिन्ह से चुनाव लडेगा | नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ने कहा कि अब संगठन में वही रहेगा जो जमीन पर कार्य करेगा | रालोद के पदाधिकारी पार्टी कार्यालय पर जनता की नियमित सुनवाई करेंगे और जनता की समस्याओं का निस्तारण करेगे | उन्होंने कहा कि जिले में किसानो और मजदूरों की लड़ाई दमदारी से लड़ेंगे | प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से लोगो को जागरूक करेंगे और हर स्तर पर लड़ाई लड़ेंगे | रालोद जिलाध्यक्ष ने कहा कि चौ चरण सिंह जी की विचार धारा और पार्टी की नीतियों, रीतियों को आगे बढ़ाएंगे | पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे |

इस अवसर पर RLD एसटी एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, कुलदीप चौधरी, छात्र नेता जियाउर्रहमान , पूर्व प्रत्याशी मनोज यादव, ओमपाल सूर्यवंशी, चौ मोहनलाल वर्मा, नवाब सिंह छोंकर, डॉ इरफ़ान खान, नीरज शर्मा बरौली, मनु चौधरी, चौ शिवकुमार सिंह, सुभाष चौधरी, चौ प्रताप सिंह, रंधीर सिंह, सुरेन्द्र सिंह तेहरा, रामवीर सिंह, पप्पू चौधरी अतरौली, देवजीत सिंह, सीपी सिंह धनगर, मनीष ठाकुर, संजीव चौधरी, अमित सूर्यवंशी आदि मौजूद रहे |

बसपा छोड़ सलमान शेरवानी रालोद में शामिल

अलीगढ | पश्चिमी यूपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल चौधरी के समक्ष बसपा नेता सलमान शेरवानी ने रालोद की सदस्यता ले ली | RLD नेता डॉ इरफ़ान के नेतृत्व में सलमान शेरवानी पार्टी में शामिल हो गए और पार्टी को आगे बढाने का संकल्प लिया | उन्होंने कहा कि बसपा अपने मूल से भटक गयी है, किसानो और अल्पसंख्यको का हित रालोद में ही सुरक्षित है | उनके साथ अरबाज खान, नफीस अहमद, बनी सिंह यादव, रणपाल सिंह भी RLD में शामिल हो गए |

The post RLD किसानों और नौजवानों के मुद्दों पर सड़क पर उतरेगा , रामबहादुर बने जिलाध्यक्ष appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad