कैटलोनिया में डायरेक्ट रूल लगाएगा Spain, फिर से चुनाव कराए जाएंगे | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Sunday, 22 October 2017

कैटलोनिया में डायरेक्ट रूल लगाएगा Spain, फिर से चुनाव कराए जाएंगे

मैड्रिड/बार्सिलोना। Spain की सरकार अब कैटलोनिया को सीधे तौर पर अपने नियंत्रण में लेगी। इसके लिए स्थानीय सरकार को हटाया जाएगा और फिर से चुनाव कराए जाएंगे।

गौरतलब है कि कैटलोनिया प्रांत देश से अलग होने का प्रयास कर रहा है। आजादी के हजारों समर्थक सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इससे पहले कैटलोनिया के राष्ट्रपति कार्ल्स प्यूडेमंट ने जनमत संग्रह के बाद 10 अक्टूबर को प्रतीकात्मक तौर पर आजादी की घोषणा की थी। हालांकि मैड्रिड ने इसे अवैध करार दिया है। स्पेन के प्रधानमंत्री मेरियानो राजॉय को उम्मीद है कि प्यूडेमंट से छुटकारा पाकर वह चार दशकों के सबसे बुरे राजनीतिक संकट को खत्म कर सकते हैं। यूरो जोन की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए मैड्रिड विकास पूर्वानुमान को भी कम करेगा।

1970 के दशक में स्पेन में लोकतंत्र का शासन स्थापित होने के बाद यह पहली बार है जब केन्द्रीय सरकार ने क्षेत्र पर नियंत्रण के लिए संवैधानिक अधिकारों का आह्वान किया है। राजॉय को मैड्रिड की मुख्य विपक्षी पार्टी का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। पीएम राजॉय ने न्यूज कॉन्फ़्रेंस में कहा, ‘हम देशहित की रक्षा करने के उद्देश्य के साथ सीनेट से सरकार को कैटलोनिया के राष्ट्रपति और उनकी सरकार को बर्खास्त करने का अधिकार देने को कहेंगे।’

गौरतलब है कि स्पेन में संसद के उच्च सदन में इस बाबत योजना पर अगले शुक्रवार को मतदान होना है। इस बात की पूरी उम्मीद है कि कैटलोनिया के वित्त, पुलिस और सरकारी मीडिया का पूरा नियंत्रण मैड्रिड को दे दिया जाएगा। इसके अलावा क्षेत्रीय संसद के अधिकारों में भी भारी कटौती की जा सकती है।

इस बीच स्पेन के किंग फिलिप ने कहा है कि कैटलोनिया स्पेन का अहम हिस्सा है और देश का अभिन्न हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा कि हमने इसे एक साथ मिलकर बनाया है और हम इसे इस तरह अपने हाथों से जाते हुए नहीं देख सकते। उन्होंने स्पेन के पूर्व सैन्य तानाशाह का जिक्र करते हुए कहा कि देश पहले की गई गलतियों से उबर चुका है।

Spain किंग फिलिप ने अलगाववादी प्रयास को अवैध करार देते हुए राष्ट्रीय सरकार को अपना समर्थन दिया है।
-एजेंसी

The post कैटलोनिया में डायरेक्ट रूल लगाएगा Spain, फिर से चुनाव कराए जाएंगे appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad