मुंबई। महानायक अमिताभ ने Tweet में लिखा, शो का आखिरी दिन…बेहद दुख के साथ , जी हां अमिताभ बच्चन के शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 9’ के डाय हार्ड फैन्स के लिए एक बुरी और एक अच्छी खबर आई है. बुरी खबर यह कि बिग बी ने शो के फिनाले एपिसोड की शूटिंग रविवार को खत्म कर ली है और गुड न्यूज यह है कि महानायक कुछ महीनों बाद टीवी पर वापसी कर सकते हैं.
T 2588 – And KBC draws to a close .. !! Penultimate day and the absence of all those connected to be away .. a sadness ! pic.twitter.com/Q7tCdg8fd1
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 22, 2017
टेलीविजन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति के 9 में से 8 सीजन के होस्ट रहे अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि अब से रोजाना वे टीवी पर नहीं दिखाई देंगे और दर्शकों को उनकी वापसी के लिए कुछ महीनों का इंतजार करना पड़ेगा. अमिताभ ने ट्वीट में लिखा है … शो का आखिरी दिन…बेहद दुख के साथ.
ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, “ऐसा होने पर इस सीजन से जुड़े सभी लोग, प्रोडक्शन और ब्रॉडकास्टिंग टीम दुखी है, लेकिन आज हमने इसकी शूटिंग खत्म कर ली. पिछले महीनेभर से लगातार केबीसी में ज्यादा से ज्यादा बोलने की वजह से मेरे वोकल कॉडर्स में इन्फेक्शन हो गया और निगलने की समस्याओं से जूझ रहा हूं. एंटीबायोटिक और पैन किलर की मदद से पूरे फिनाले एपिसोड की शूटिंग कर पाया हूं.”
उन्होंने केबीसी के जल्द खत्म होने का दुख भी जताया और फैंस से वादा किया कि कुछ महीने के ब्रेक के बाद शो वापस जरूर आएगा. उन्होंने ब्लॉग में लिखा कि तबीयत ठीक होने के बाद वो इस पर जरूर विचार करेंगे. Tweet कर उन्होंने केबीसी के मेकर्स को ऐसे शानदार शो के लिए दिल से धन्यवाद भी दिया.
आपको बता दें, केबीसी की जगह जल्द ही तीन नए शो ‘पहरेदार पिया की’ का सीक्वल ‘रिश्ते लिखेंगे हम नए’, जायद खान का नया शो ‘हासिल’ और रोमांटिक-हॉरर शो ‘एक दीवाना था’ सोनी टीवी पर प्रसारित किए जाएंगे.
आज अमिताभ बच्चन ने Tweet कर उन्होंने केबीसी के मेकर्स को ऐसे शानदार शो के लिए दिल से धन्यवाद भी दिया.
-एजेंसी
The post अमिताभ ने Tweet में लिखा, शो का आखिरी दिन…बेहद दुख के साथ appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment