गुजरात चुनाव: मोरबी में पीएम ने कहा, कांग्रेसियों को यहां दुर्गंध आती है और हमें सुगंध | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 29 November 2017

गुजरात चुनाव: मोरबी में पीएम ने कहा, कांग्रेसियों को यहां दुर्गंध आती है और हमें सुगंध

मोरबी/अहमदाबाद। अपने गृह प्रदेश गुजरात में विधानसभा चुनावों के मद्देनजर सौराष्ट्र दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोरबी ने मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के खिलाफ हमलावर रुख जारी रखा। पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बहाने निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के नेताओं को यहां की सड़कों से दुर्गंध आती है, जबकि हमें सुगंध।
बुधवार को मोरबी में सभा कर रहे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘मुझे याद है कि जब एक बार इंदिरा बेन मोरबी में आई थीं, तो यहां पर बदबू से परेशान हो गईं और मुंह पर रूमाल रख लिया था।
उस वक्त चित्रलेखा पत्रिका में उनकी मुंह पर रूमाल रखी हुई तस्वीर छपी थी लेकिन जनसंघ, आरएसएस और बीजेपी के लोगों को मोरबी की सड़कों से सुगंध आती है, यह मानवता की सुगंध है।’
उन्होंने कहा, ‘मेरा मोरबी से कुछ ऐसा नाता है कि जब भी सुख-दुख का वक्त आता है तो मैं यहां आता हूं। हमारे लिए लोगों का सुख मायने रखता है। जब हम सत्ता में नहीं भी होते हैं, तब भी मोरबी के लोगों के साथ खड़े रहते हैं और समाज की सेवा करते हैं। अच्छे या फिर बुरे समय में जनसंघ, आरएसएस और बीजेपी के लोग हमेशा मोरबी के लोगों के साथ खड़े रहे हैं।’
‘कांग्रेस के लिए विकास का मतलब हैंडपंप, तो बीजेपी के लिए पाइपलाइन’
पीएम ने कहा, ‘सत्ता में आने पर हमने देखा कि सौराष्ट्र और कच्छ के लोगों की मुख्य समस्या पानी की कमी है। पर्याप्त जल की कमी होने से समाज पर बुरा असर पड़ रहा है। बीजेपी ने इसको बदला और नर्मदा के पानी को इस क्षेत्र तक पहुंचाया। आपदा को अवसर में बदलकर हम विकास करते हैं। कांग्रेस के लिए विकास का मतलब हैंडपंप है तो बीजेपी का विकास यहां तक पाइपलाइन लाना है। पाइप लाइनों के जरिए ही हम नर्मदा का पानी यहां तक लाने में कामयाब हुए।’
उन्होंने कहा, ‘सौराष्ट्र नर्मदा अवतरण सिंचाई योजना (SAUNI) के जरिए हमने बड़ी पाइपलाइनें बनाईं। सौराष्ट्र क्षेत्र के बांधों को SAUNI योजना के जरिए ही भरा जा सका है लेकिन मुझे ऐसा लगता नहीं है कि कांग्रेस को यह सब दिखेगा। हम पानी की कमी के विपरीत प्रभावों को समझते हैं इसलिए गुजरात में हमने पानी की एक-एक बूंद को बचाने के लिए जनांदोलन की शुरुआत की। विकास का अर्थ हमारे लिए केवल चुनाव जीतना भर ही नहीं है, बल्कि हर एक नागरिक की सेवा करना भी है।’
मोदी ने कहा, ‘हमने पानी की स्थिति को सुधारने के लिए काम किया, लेकिन इसके बाद हम रुक नहीं गए। बीजेपी सरकार ने सॉइल हेल्थ कार्ड लेकर आई, जिससे किसानों को बहुत लाभ हुआ।’
-एजेंसी

The post गुजरात चुनाव: मोरबी में पीएम ने कहा, कांग्रेसियों को यहां दुर्गंध आती है और हमें सुगंध appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad