मुलायम सिंह की पुत्रवधू के घूमर डांस पर विवाद | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 29 November 2017

मुलायम सिंह की पुत्रवधू के घूमर डांस पर विवाद

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव फिल्म पद्मावती के गाने पर घूमर डांस करके विवादों में घिर गई हैं। अपर्णा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह घूमर गाने पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें कई लोगों ने सोशल मीडिया पर धमकी दी है।
गौरतलब है कि फिल्म पद्मावती पर राजपूत समाज के विरोध से देश में बवाल मचा हुआ है।
अपर्णा के भाई अमन बिष्ट की सगाई लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में थी। बताया जा रहा है कि सगाई के समारोह में अपर्णा ने खास परफॉर्मेंस दी। स्टेज पर उन्होंने विवादित फिल्म पद्मावती के घूमर गाने पर डांस किया। उनके डांस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अपर्णा यादव का वीडियो वायरल होने के बाद कई राजपूत संगठनों ने उनका विरोध किया है। कई लोगों ने उनकी आलोचना की है। संगठनों का कहना है कि अपर्णा यादव जिस परिवार की बहू हैं, उन्हें यह सब शोभा नहीं देता है। कुछ लोगों ने कहा कि जिस गाने को लेकर उनका समाज दर्द महसूस कर रहा है, उस पर वह नृत्य करती हैं तो यह उनकी संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। वह हमें चिढ़ा रही हैं। हमें दर्द देने की कोशिश कर रही हैं, वह ऐसा न करें तो ही उनके लिए बेहतर होगा।
बता दें कि इस गाने में जिस तरह से दीपिका (फिल्म में पद्मावती) को फिल्माया गया है, उस पर राजपूत समाज को घोर आपत्ति है। उनका कहना है कि राजपूत राजाओं की रानियां इस तरीके से और इस तरह ही ड्रेस में डांस नहीं किया करती थीं। राजपूत संगठनों ने इस गाने को पूरे समाज का अपमान बताया था।
उधर, फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने इस पूरे विवाद पर कहा है कि सेंसर बोर्ड को पहले पद्मावती फिल्म को देखना चाहिए और फैसला लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि अगर भंसाली साहब इस फिल्म को कर्णी सेना या राजपूत समुदाय को दिखाना चाहते हैं तो यह उनका फैसला है।
-एजेंसी

The post मुलायम सिंह की पुत्रवधू के घूमर डांस पर विवाद appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad