नई दिल्ली। ग्लैमर से दूर रहने वाले खेल शतरंज को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-2018 के लोगो का अनावरण हुआ है। इसकी तस्वीर सामने आते ही पूरी दुनिया में आलोचना होने लगी है। कई ग्रैंड मास्टर ने ट्वीट कर अपनी नाराजगी जताई है। दरअसल, यह लोगो शतरंज टूर्नामेंट से ज्यादा कामसूत्र की याद दिलाता है।
तस्वीर में देखा जा सकता है कि 2 शरीरों को एक-दूसरे से लिपटा हुआ दिखाया गया है और दोनों के बीच में चेस बोर्ड रखा दिख रहा है। विवादों से दूर और शांत रहने वाले विश्वनाथन आनंद ने इसे लेकर मजाक किया है। 5 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने कहा, अगर आप इस पोजीशन में हैं तो सैंटा की गुडलिस्ट का हिस्सा खुद को मानिए।
आनंद को इस पर भी है आपत्ति
यही नहीं, भारतीय महान खिलाड़ी ने शतरंज से जुड़े हिस्से पर आपत्ति जताई है। लोगो के चेस बोर्ड में 6X6 जैसा है। इस पर आनंद ने कहा है कि एक शतरंज का खिलाड़ी होने के नाते मैं चाहता हूं कि बोर्ड 8X8 का हो। पॉन यानी पैदल सबसे पीछे के खाने में नहीं रहने चाहिए। आनंद के अलावा कई और खिलाड़ियों ने इस पर नाराजगी जताई है।
नवंबर में होगा टूर्नामेंट
कई खिलाड़ियों ने अपने ट्वीट में इस लोगो को बेहूदा करार दिया है। उल्लेखनीय है कि वर्ल्ड चेस अगले साल 11 से 30 नवंबर तक लंदन में होना है। इसमें वर्ल्ड चैंपियन मैगनस कार्लसन और चैलेंजर के बीच भिड़ंत होगी। चैलेंजर का फैसला अगले साल मार्च में होने वाले कैंडिडेट्स टूर्नामेंट से सिलेक्ट होंगे।
आयोजकों को पहले से था अंदाजा
सबसे दिलचस्प बात यह है कि मेजबान को ऐसे विवाद के बारे में पहले से ही पता था। आयोजकों ने कहा कि वे विवादास्पद लोगो ही लाना चाहते थे। ठीक मेजबान शहर की तरह।
-एजेंसी
The post वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप-2018 के लोगो की पूरी दुनिया में आलोचना appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment