
देश में अमीर बढ़ रहे हैं, लेकिन अमीरी घट रही है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 2015-16 के इनकम टैक्स रिटर्न से जुड़े डेटा जारी किए हैं। उसी रिपोर्ट से ये नतीजे निकले हैं। ताजा रिपोर्ट की 2014-15 से तुलना करें, तो देश में करोड़पतियों की संख्या 23.5% बढ़ गई है, लेकिन इन करोड़पतियों की कुल इनकम में 25% की कमी हो गई है। 2014-15 में एक करोड़ या उससे ऊपर कमाई करने वालों की तादाद 48 हजार 417 थी, जो 2015-16 में बढ़कर 59 हजार 830 करोड़ हो गई। यानी करोड़पतियों की संख्या में 11 हजार 413 का इजाफा हुआ। वहीं, 2015-16 में इन सभी करोड़पतियों की इनकम कुल मिलाकर 1.54 लाख करोड़ रुपए रही। ये 2014-15 में करोड़पतियों की कुल 2.05 लाख करोड़ रुपए इनकम से 50 हजार 889 करोड़ रुपए कम है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment