
एक्टर शाहरुख खान को पछाड़कर इंडियन क्रिकेट कप्तान विराट कोहली देश के सबसे कीमती (valuable) सेलेब्रिटी ब्रांड बन गए हैं। उनकी ब्रांड वैल्यू 922 करोड़ रुपए हो गई है। ये शाहरुख की ब्रांड वैल्यू (679 करोड़ रुपए) से 243 करोड़ रुपए ज्यादा है। सेलेब्रिटी की ब्रांड वैल्यू से जुड़ी रिपोर्ट ‘राइज ऑफ मिलेनियल्स: इंडियाज मोस्ट वैल्यूएबल सेलेब्रिटी ब्रांड’ से ये नतीजे निकले हैं। ग्लोबल फाइनेंस एडवाइजर और सेलेब्रिटी वैल्यूएशन फर्म डफ एंड फेल्प्स ने ये रिपोर्ट तैयार की है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment