मुंबई। 2G मामले में कुछ कंपनियों के पक्ष में फैसला आने से उनके शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। अमेरिका में कर सुधार को अंतिम मंजूरी मिलने और एशियाई शेयर बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच घरेलू संस्थागत निवेशकों की लिवाली से घरेलू शेयर में शुरुआती कारोबार में तेजी देखने को मिली। लेकिन रीयल्टी और टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी से निवेशकों ने खूब कमाई की।
एक दिन में 20 फीसदी कमाई
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक शुरुआती कारोबार में 84 अंक बढ़कर 33,861 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई)का निफ्टी भी शरुआती दौर में 30 अंक बढ़कर 10,474 अंक पर खुला। लेकिन इस दौरान रीयल्टी टेलीकॉम की कंपनियों के शेयरों में 20 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली।
2G मामले में कुछ कंपनियों के पक्ष में फैसला आने से उनके शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली। डीबी रियल्टी के शेयरों में 19.94 फीसदी और यूनिटेक 12.77 फीसदी की तेजी आई। जबकि रिलायंस कम्यूनिकेशंस के शेयरों में 6.66 फीसदी और सन टीवी के शेयरों में 4.31 फीसदी की तेजी देखने को मिली।
फॉर्मा-ऑटो शेयर भी चमके
सेंसेक्स की कंपनियों में सन फार्मा, हीरो मोटोकॉर्प, एलएंडटी और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.93 प्रतिशत तक बढ़े। हालांकि, बढ़ते एनपीए की वजह से बैंक ऑफ इंडिया (बीओआई) पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई शुरू करने के रिजर्व बैंक के कदम से इसके शेयर 1.44 प्रतिशत गिरे।
2G पर फैसले के बाद रीयल्टी और टेलीकॉम कंपनियों के शेयरों में जोरदार तेजी से निवेशकों ने खूब कमाई की।
-Agency
The post 2G पर फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों के निवेशक मालामाल appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment