सोहेल खान का 48वां बर्थडे आज: दोनों भाइयों से अलग है मैरिड लाइफ | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Wednesday, 20 December 2017

सोहेल खान का 48वां बर्थडे आज: दोनों भाइयों से अलग है मैरिड लाइफ

मुंबई। बॉलीवुड भाई के छोटे और लाडले भाई सोहेल खान आज अपना 48वां बर्थडे मना रहे हैं। सोहेल ने बॉलीवुड में बतौर एकटर भी कई फिल्मों में काम किया है, तो वहीं कई फिल्मों में प्रॉड्यूसर और डायरेक्टर भी रह चुके हैं। सोहेल बड़े पर्दे के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी काफी चर्चा में रहे हैं। टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो में सोहेल बतौर जज के रूप में नजर आ चुके हैं। शो में उन्हें काफी पसंद किया जाता था लेकिन सोहेल की एक बात है, जो उन्हें उनके दोनों भाइयों से अलग बनाती है, वे है उनकी मैरिड लाइफ। अगर देखा जाए तो तीनों भाइयों में सिर्फ सोहेल ही हैपी मैरिड लाइफ बीता रहे हैं। सलमान ने अभी तक शादी नहीं की है। वहीं दूसरे भाई अरबाज और मलाइका अलग हो चुके हैं। हालांकि सोहेल ने घर वालों की मर्जी से अलग जाकर लव मैरिज की थी।
सोहले और उनकी पत्नी सीमा सचदेव को पहली ही नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ने एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताने का भी फैसला कर लिया था लेकिन घर वालों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। इंटरकास्ट होने के कारण दोनों की फैमिली इस शादी के खिलाफ थीं लेकिन सोहेल और सीमा ने एक दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंधने की ठान ली थी। फैमिली के राजी न होने के बावजूद दोनों ने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। साल 1998 में दोनों ने एक दूसरे का साथ सात फेरे लिए थे।
बताया जाता है कि दोनों ने उस दिन शादी की थी जब सोहेल द्वारा डायरेक्ट फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ रिलीज हुई थी। इसके बाद दोनों के घर वाले राजी हो गए थे। दोनों की फैमिली के बीच दोनों का फिर से निकाह पढ़ा गया। अब दोनों हैपी मैरिड लाइफ बिता रहे हैं और उनके दो बच्चे भी हैं। जहां सोहेल मे बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फिल्मों में अपनी पहचान बनाई। वहीं सीमा भी फिल्मों और टीवी शो के लिए फैशन डिजाइनिंग करती रही हैं।
-एजेंसी

The post सोहेल खान का 48वां बर्थडे आज: दोनों भाइयों से अलग है मैरिड लाइफ appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad