निठारी कांड के 9वें केस में पंढेर और कोली को फांसी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

निठारी कांड के 9वें केस में पंढेर और कोली को फांसी

गाजियाबाद। सीबीआई की विशेष अदालत ने शुक्रवार को नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के नौवें मामले में कोठी के मालिक मोनिंदर सिंह पंढेर और नौकर सुरेन्द्र कोली को फांसी की सजा सुनाई है। सीबीआई कोर्ट ने कोली और पंढेर पर क्रमशः 35000 और 25000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

नोएडा के चर्चित निठारी कांड के एक और मामले में गुरुवार को फैसला सुनाया गया। सीबीआई की विशेष अदालत में निठारी कांड के नौंवे मामले में मोनिंदर सिंह और सुरेंद्र कोली को दोषी करार दिया। बहस के बाद दोनों को दोपहर 1 बजे फांसी की सजा सुनाई गई।
इससे पहले सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पवन कुमार तिवारी की अदालत में बुधवार को डासना जेल में सजा काट रहा सुरेंद्र कोली पेश हुआ। अंतिम बहस में उसने पांच मिनट तक सीबीआई जांच पर अंगुली उठाई। इसके साथ ही अदालत में कोली की बहस पूरी हो गई।
सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक जेपी शर्मा ने कोली के पक्ष का विरोध किया। शर्मा ने बताया कि बुधवार को अंतिम बहस करने का समय पूर्ण हो गया। अदालत ने सात दिसंबर को निठारी कांड के नौवे मामले में फैसले के लिए दिन सुरक्षित रखा है। पंधेर-कोली पर निठारी कांड में कुल 16 मुकदमे चल रहे हैं। आठ मामलों में विशेष अदालत से फैसला सुनाया जा चुका है।

इससे पहले गुरुवार को कोली और पंढेर को दोषी करार दिया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच में दोनों को अदालत में पेश किया गया। इस मामले में आरोपी नौकर सुरेन्द्र कोली अकेला ऐसा शख्स है जिसे सबसे ज्यादा बार फांसी की सजा सुनाई जा चुकी है।

नौवां मामला घर में काम करने वाली मेड अंजलि का है, जिसकी रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। उसके खून से सने कपड़े कोठरी से बरामद किए गए थे। अदालत ने मोनिंदर सिंह पंढेर और कोली को 376, 302, 201 आदि धाराओं के तहत दोषी माना था।

क्या है निठारी कांड
12 साल पहले 20 जून, 2005 को आठ साल की एक बच्ची नोएडा के निठारी इलाके से अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद से इस इलाके में लगातार बच्चे गायब होने लगे। एक साल तक लगातार बच्‍चों के गायब होने यह सिलसिला चलता रहा और करीब दर्जनभर बच्चे गायब हो गए। मामला राष्ट्रीय स्तर पर आने के बाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
7 मई 2006 को 21 साल की एक और लड़की जब गायब हुई तो पुलिस को अहम सुराग उसके मोबाइल से मिला।

पुलिस ने उस नंबर की कॉल डिटेल निकलवाई। उसके बाद जब उसमे से एक नंबर पर कॉल की गई तो उसका नाम मनिंदर सिंह पंधेर का था। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में पंधेर और उसके नौकर कोली को आरोपी बनाया। इसके बाद पूरे निठारी मामले का खुलासा हुआ था, जिसमें 15 से ज्यादा बच्चियों और लड़कियों का रेप किया गया था। रेप के बाद उन्हें मारकर निठारी के पंढेर के घर में दफन कर दिया गया था।
-एजेंसी

The post निठारी कांड के 9वें केस में पंढेर और कोली को फांसी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad