पटना में लालू यादव की मॉल वाली तीन एकड़ जमीन ज़ब्त | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

पटना में लालू यादव की मॉल वाली तीन एकड़ जमीन ज़ब्त

पटना। रेलवे आईआरसीटीसी टेंडर घाटाले में बुरी तरह फंसे लालू यादव और उनके परिवार की मुसीबतें लगातार बढ़ती जा रही है और एक बाद एक नया झटका लगता जा रहा है। ताज़ा झटका है पटना में तीन एकड़ जमीन ने बनाए जा रहा है मॉल का। प्रवर्तन निदेशालय ने अपना शिकंजा कसते हुए इस जमीन को जब्त कर लिया है।
गौरतलब है कि रेलवे टेंडर स्कैम उस वक्त का मामला है जब लालू यादव यूपीए सरकार के दौरान रेलमंत्री थे। उनके ऊपर यह आरोप है कि उन्होंने गलत तरीके से रेलवे का टेंडर दिया था और उसके बदले उन्हें और उनके परिवार को फायदा पहुंचाया गया था।

जब्‍त मॉल की जमीन पर अनाथालय खोलना चाहती सरकार

आयकर विभाग, सीबीआइ तथा ईडी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से जुड़े चर्चित रेल टेंडर घोटाला व बेनामी संपत्ति के मामलों की जांच कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव पर आरोप है कि उन्‍होंने रेलमंत्री रहते हुए पटना में तीन एकड़ जमीन के बदले एक निजी कंपनी को रांची और भुवनेश्वर में रेलवे के दो होटल को चलाने का ठेका दिया था। इसी तीन एकड़ जमीन पर बिहार सरकार अब अनाथालय खोलना चाहती है।

विदित हो कि रेलवे के दो होटल चलाने का टेंडर पास करने के बदले ठेका देने के बदले लालू परिवार को पटना के सगुना मोड़ के निकट तीन एकड़ का प्‍लॉट मिला था, जिसपर 750 करोड़ की लागत से बड़ा मॉल बनाया जा रहा था। लेकिन, घोटाला उजागर होने के बाद मॉल के निर्माण पर रोक लगा दी गई है।

विदित हो कि भ्रष्‍टाचार व बेनामी संपत्ति के आरोपों से घिरा लालू परिवार इन दिनों चौतरफा मुसीबत झेल रहा है। गुरुवार व शुक्रवार को रेल टेंडर घोटाला मामले में लालू प्रसाद व तेजस्‍वी यादव से सीबीआइ पूछताछ कर चुकी है। लालू परिवार पर लगे आरोपों की जांच में सीबीआइ व आयकर विभाग के अलावा ईडी भी लगा हुआ है।

आयकर विभाग अभी तक लालू परिवार की दिल्ली के फ्रेंड्स कॉलनी में स्थित एक कोठी तथा पटना में उनके मॉल की जमीन जब्त कर चुकी है।

इनके अलावा लालू की बेटी मीसा भारती का एक फॉर्म हाउस जब्त किया जा चुका है। लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजप्रताप यादव का पटना स्थित पेट्रोल पंप भी जब्त किया जा चुका है।
-एजेंसी

The post पटना में लालू यादव की मॉल वाली तीन एकड़ जमीन ज़ब्त appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad