पीरियड्स में सैनिटरी नैपकीन यूज नहीं करतीं Dia Mirza
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री Dia Mirza को सयुंक्त राष्ट्र पर्यावरण सद्भावना दूत नियुक्त किया गया है। दीया हमेशा से ही पर्यावरण से जुड़े कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं।
सद्भावना दूत नुयिक्त किए जाने के बाद दीया ने एक न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि ऐसी चीजें जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाती हैं, ऐसी कई चीजों का इस्तेमाल करना अब वो बंद कर चुकी हैं।
न्यूज वेबसाइट से बात करते हुए दीया ने हर सवाल का बडी़ ही बेबाकी से जवाब दिया। एक सवाल के जवाब में दीया ने कहा कि मैंने अपनी जिंदगी में ज्यादातर प्लास्टिक की चीजों का इस्तेमाल करना बंद कर दिया है। जैसे की मेरा टूथब्रश, दिया ने बताया कि मेरा टूथब्रश बम्बू का है। मैंने प्लास्टिक पैकेज्ड बोतल का पानी पीना बंद कर दिया है। मैं घर की मेटल वॉटर बॉटल का इस्तेमाल करती हूं। मैं इलेक्ट्रिक कार का इस्तेमाल करना ज्यादा पसंद करुंगी।
पीरियड्स के दौरान इस्तेमाल किए जाने सैनिटरी नैपकिन को लेकर भी दीया ने बड़ी ही बेबाकी से जवाब दिया। दीया ने बताया कि पीरियड्स में नॉर्मल सैनिटरी नैपकीन का इस्तेमाल नहीं करती। इसकी जगह नष्ट होने वाले बायो नैपकीन यूज करती हूं।
बातचीत के दौरान दिया ने बताया कि सैनिटरी नैपकिन पर्यावरण को बहुत प्रदूषित कर रहे हैं इसलिए मैं सैनिटरी नैपकिन का इस्तेमाल करना बंद कर चुकी हू्ं।
इसकी जगह मैं 100 प्रतिशत प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले बायो डिग्रेडबल नैपकिन का इस्तेमाल करती हूं।
मैं जानती हूं कि एक एक्टर होने के नाते मेरा यह कहना बहुत बड़ी बात है क्योंकि हम इसका ऐड भी करते हैं लेकिन अगर मुझे इसके लिए कोई ऑफर भी आता है तो मैं मना कर देती हूं।
-एजेंसी
The post UN की सद्भावना दूत का कर्तव्य बखूबी निभा रही हैं Dia Mirza appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:
Post a Comment