कानपुर मेडिकल कॉलेज में Ragging करने वाले 6 छात्र सस्पेंड | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

कानपुर मेडिकल कॉलेज में Ragging करने वाले 6 छात्र सस्पेंड

कानपुर। कालेजों में ragging को अपराध घोषित किए जाने के बाद भी गाहेबगाहे ऐसे मामले सामने आते रहते हैं।

अब उत्तर प्रदेश के कानपुर में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज के 6 छात्रों को निलंबित कर दिया गया है। इन छात्रों पर उनके एक जूनियर छात्र की रैगिंग करने का आरोप लगा था।

एमसीआई से इस मामले की शिकायत की गई थी जिसे जांच के बाद सही पाया गया।

मामला बीते 4 दिसंबर की रात का है। 2015 बैच के 3 जूनियर छात्रों मोहम्मद फैजान, हर्षित और अवनीश ने मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर रैगिंग की शिकायत दर्ज की थी।

इन छात्रों ने आरोप लगाया था कि सीनियर्स ने हॉस्टल मेस में उन्हें दो घंटे खड़ा रखा और उनसे जूठे बर्तन उठवाए गए। उनके कपड़े उतरवाकर ठंग में बाहर दौड़ाया गया। उन लोगों की आपत्ति पर सीनियर्स ने उनकी पिटाई की।

एमसीआई के पास पहुंची इस शिकायत के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन सतर्ग हो गया।

ऐंटी रैगिंग कमिटी ने प्रथम दृष्टया मामले को सही पाते हुए 6 छात्रों को सस्पेंड कर दिया।

आरोपित छात्रों को हॉस्टल खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने ragging मामले में विस्तृत जांच के लिए एक कमिटी गठित कर दी है। -एजेंसी

The post कानपुर मेडिकल कॉलेज में Ragging करने वाले 6 छात्र सस्पेंड appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad