Asian Airgun Shooting Championship में भारत ने जीते 5 मेडल | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

Asian Airgun Shooting Championship में भारत ने जीते 5 मेडल

वाको/जापान। भारत ने जापान के वाको शहर में चल रही 10th Asian Airgun Shooting Championship में सकारात्मक शुरूआत करते हुये पहले ही दिन पांच पदक हासिल किए।

Asian Airgun Shooting Championship में भारत के खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया। देश के सात खिलाड़ी संतोषजनक प्रदर्शन के साथ व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल तक भी पहुंचे। वाको शहर के असाका शूटिंग रेंज में चल रही चैंपियनशिप में भारतीय निशानेबाज़ों ने शुक्रवार को कमाल की शुरूआत की। इसी रेंज में टोक्यो ओलंपिक 2020 की प्रतियोगिता भी आयोजित की जानी है ऐसे में भारतीय खेमे के लिये यह काफी सकारात्मक प्रदर्शन है।
पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में रवि कुमार ने कांस्य पदक जबकि अजुर्न बबुता ने जूनियर पुरूष स्पर्धा में रजत हासिल किया। भारत ने तीन रजत पदक तीन एयर राइफल टीम स्पधार्ओं में हासिल किये। इसके अलावा सात भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत स्पधार्ओं के फाइनल तक भी पहुंचे।

भारतीय निशानेबाज़ दीपक कुमार ने पुरूषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में 60 शॉट्स के बाद 627.5 का स्कोर किया और आठ फाइनलिस्ट में चौथे स्थान पर रहे। रवि कुमार 624.6 के स्कोर के साथ छठे स्थान पर रहे जबकि पूर्व ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने भी लंबे समय के बाद अच्छे प्रदर्शन के साथ वापसी की और 624.5 के स्कोर के साथ फाइनल में सातवें नंबर पर रहे।
Shooting Championship में फाइनल में भारत के रवि ने चीन के सोंग बुहान के साथ मजबूत शुरूआत की थी। लेकिन फिर 24 शॉट के फाइनल में 10वां शॉट लगाने के साथ सोंग और उनके हमवतन काओ ने बढ़त ली और रवि तीसरे पायदान पर फिसल गये और आखिर तक इसी स्थान पर रहे। अन्य भारतीय दीपक हालांकि 185 के स्कोर के साथ पांचवें नंबर पर खिसक गये।

सोंग ने 250.2 के स्कोर के साथ स्वर्ण जीता जबकि काओ ने 248.6 का स्कोर कर रजत पर कब्जा किया। इस वर्ष तीन आईएसएसएफ फाइनल्स में पहुंचने के बावजूद पदक से चूके भारतीय निशानेबाज रवि ने अंतत: कांस्य के रूप में पदक पाया। उन्होंने 225.7 का स्कोर किया। गगन ने फाइनल में अच्छी लय दिखाई और 205.6 के स्कोर के साथ चौथे नंबर पर रहे।

भारत की इस तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में रजत पदक दिलाया। भारतीय टीम ने कुल 1876.6 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रही। चीन ने सवार्धिक 1885.9 का स्कोर कर स्वर्ण और जापान ने 1866.7 का स्कोर कर टीम स्पर्धा का कांस्य जीता।

जूनियर पुरूष 10 मीटर एयर राइफल स्पधार् में अजुर्न ने रजत जीता।

Asian Airgun Shooting Championship में ही गत वर्ष आईएसएसएफ जूनियर विश्व में कांस्य जीतने वाले युवा निशानेबाज़ ने स्वर्ण विजेता चीन के स्टार खिलाड़ी युकुन लियू को कड़ी टक्कर दी और उनसे मात्र 0.1 अंक ही पीछे रहे।
-एजेंसी

The post Asian Airgun Shooting Championship में भारत ने जीते 5 मेडल appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad