KD Hospital में जटिल आॅपरेशन ने दी सरोज को रोशनी | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

KD Hospital में जटिल आॅपरेशन ने दी सरोज को रोशनी

आरके ग्रुप के चैयरमेन डा. राम किशोर अग्र्रवाल बोले-KD Hospital मेंं सरोज जैसे हजारों मरीजों को रोशनी दें चिकित्सक ,
डा. धवल अग्रवाल के अथक प्रयास से सरोज सोनी की लौटी आंखों की ज्योति

मथुरा। KD Hospital कालेज एंड हास्पीटल चिकित्सा के क्षेत्र में जनपद में अग्रणी बना हुआ है। चिकित्सालय में मंडल भर के ऐसे एक जटिल और दुलर्भ आंखों के ऐसे आॅपरेशन को डा. धवल अग्रवाल ने अंजाम दिया है। जिसे करने से अब तक चिकित्सक डरते रहे हैं। तभी तो केडी मेडीकल कालेज में पूर्णरुप से मोतिया बिंद से अंधी हुई सरोज सोनी को चिकित्सकों के काफी अथक प्रयासों के बाद उसके जीवन में उजाला भर दिया है। अब वह न केवल देख सकती है अपितु उसे आंखों की हर तरह की परेशानी से भी उसे निजात मिल चुकी है।
आरके ग्रुप के चैयरमेन डा. राम किशोर अग्र्रवाल और एमडी मनोज अग्रवाल ने सरोज सोनी के आंखों रुपी जीवन में रोशनी लौटने पर हर्ष जताते हुए कहा कि नेत्र चिकित्सा विज्ञान की नवीनतम तकनीकों का उपयोग करके चिकित्सकों को सरोज सोनी जैसी हजारों लाखों बुजुर्ग मरीजों को रोशनी देने का काम करना चाहिए। पीडित मानवता की सेवा ही नारायण सेवा है। चिकित्सक और स्टाफ सभी को मिलकर ऐसे रोगियों की सेवा करनी चाहिए जिन्हें सेवा की जरुरत है। केडी कालेज के निदेशक डा. अशोक कुमार धनविजय, डीन डा. मंजुला बाई केएच और अरुण कुमार अग्रवाल ने कहा कि चिकित्सालय समाज के अंतिम व्यक्ति की सेवा करने को कृत संकल्पित है। तकनीकी विकास का लाभ हर पीडित व्यक्ति तक पहुंचाना संस्थान का सामाजिक दायित्व है। जिसे हम बखूबी निभा रहे हैं।

ऐसे वापस लाए चिकित्सक आंखों की रोशनी
नेत्र रोग विशेषज्ञ और सर्जन डा. धवल अग्रवाल ने बताया किया मोतिया बिंद का पहला लेंस डालने का आॅपरेशन होने के बाद मरीज को स्पष्ट नहीं दिखाई दे रहा था। अधिकांश चिकित्सक ऐसे मामलों में मरीज को गुमराह कर चश्मा लगवाने की सलाह दे देते हैं। जबकि उन्होंने सरोज सोनी का दूसरा मात्र दस मिनट का आॅपरेशन किया। इसमें पहले लेंस को वहां से हटाने के बजाय उसी के सामने रिक्त स्थान पर नया लेंस स्थापित कर दिया। जो कि बेहतर तरीके से काम कर रहा है।

नेत्र चिकित्सकों की इस टीम ने किया कमाल
केडी मेडीकल कालेज एंड हास्पीटल के नेत्र रोग विभाग की सरोज सोनी का इलाज करने वाली टीम को लीड धवल अग्रवाल ने किया। उनके साथ आपरेशन में सहयोग करने वालों में डा. केसर अली, डा. मल्हार व्यास, डा. ज्योत्सना शर्मा शामिल रहे। इसके साथ ही आॅपरेशन थिएटर में नाहर सिंह ने सहयोग किया।

दूसरे आॅपरेशन ने भरा मेरी आंखों में प्रकाश
KD Hospital कालेज और हास्पीटल के आई डिपार्टमेंट में अपने पति विजय सोनी के साथ बैठी सरोज सोनी ने बताया कि यहां चिकित्सालय में चिकित्सक और स्टाफ का व्यवहार बहुत अच्छा है। अब उन्हें अच्छी तरह से दिखाई दे रहा है।

The post KD Hospital में जटिल आॅपरेशन ने दी सरोज को रोशनी appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad