
संसद के विंटर सेशन में हिस्सा लेने आए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर शुक्रवार को नए अंदाज में नजर आए। मोबाइल के हानिकारक रेडिएशन से बचने के लिए वो अपने पर्पल कलर के लैंडलाइन रिसीवर पर बात करते दिखे। रिसीवर को उन्होंने अपने हैंडसेट से जोड़ रखा था ताकि मोबाइल के रेडिएशन से खुद को दूर रख सकें। जावड़ेकर के बात करने के इस मजेदार तरीके को देखने के लिए उनके आसपास काफी लोग जुट गए। कई लोगों ने इस अंदाज में बात करती उनकी कई फोटोज भी क्लिक करीं। हालांकि, उन्होंने इस तरह रिसीवर साथ रखने की कोई वजह नहीं बताई।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment