बनासकांठा में पीएम मोदी बोले, मणिशंकर मेरी सुपारी देने गए थे पाकिस्‍तान | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Friday, 8 December 2017

बनासकांठा में पीएम मोदी बोले, मणिशंकर मेरी सुपारी देने गए थे पाकिस्‍तान

बनासकांठा/गुजरात। बनासकांठा के भाभर में पीएम नरेद्र मोदी ने मणिशंकर अय्यर पर वार करते हुए कहा कि जब मणिशंकर पाकिस्‍तान गए थे तो उन्‍होंने वह लोगों से कहा था कि मोदी को हटा दो और फिर देखें भारत-पाकिस्‍तान शांति का क्‍या होगा.

बनासकांठा के भाभर में पीएम नरेद्र मोदी ने कहा कि मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान दौरे पर दिए बयान को लेकर कहा कि वह पाक में कह रहे थे कि जब तक हम मोदी को रास्ते से नहीं हटाएंगे, तब तक दोनों देशों में संबंध अच्छे नहीं होंगे.

पीएम मोदी ने कहा कि क्या वह मेरी सुपारी देने के लिए पाकिस्तान गए थे.मेरे पास लोगों का आशीर्वाद है.

‘मुगल मानसिकता’ और ‘बाबा साहब से बाबा भोले’ तक, पीएम मोदी ने कांग्रेस पर किए ये पांच वार

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी में फर्क का पता चलता है. जब गुजरात में बाढ़ आई थी तो कांग्रेस के नेता बेंगलुरु में पूल में आराम कर रहे थे जबकि बीजेपी के विधायक यहां लोगों की मदद कर रहे थे.

वहीं सूरत की रैली में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मणिशंकर अय्यर द्वारा ‘नीच आदमी’ बोले जाने के बाद पलटवार करते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ जाति को लेकर की गयी टिप्पणी है. मोदी ने कहा कि अय्यर के बयान कांग्रेस की ‘मुगल मानसिकता’ को दर्शाते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस में एक नेता बहुत पढ़े-लिखे परिवार से आते हैं. वह खुद भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी रहे हैं और कांग्रेस सरकार में मंत्री भी थे.’’ मोदी ने गुजरात में चुनाव प्रचार के दौरान यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘श्रीमान मणिशंकर अय्यर ने आज कहा कि मोदी ‘नीच’ जाति का है और ‘नीच’ है. क्या यह गुजरात का अपमान नहीं है? यह भारत की महान विरासत का अपमान है. यहीं से मुगल मानसिकता पैदा होती है.’’ इससे पहले आज दिन में अय्यर ने कहा था, ‘‘वह (मोदी) नीच किस्म के आदमी हैं जिनकी कोई सभ्यता नहीं है.’’ अय्यर का यह विवादास्पद बयान मोदी के इस आरोप के बाद आया कि कांग्रेस बी आर अंबेडकर के नाम पर वोट मांग रही है लेकिन राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को मिटाने का प्रयास कर रही है.

गुजरात में पहले दौर का चुनाव प्रचार थमते ही दूसरे और आखिरी दौर के लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गुजरात के चार जिलों में रैली करेंगे. सबसे पहले वो बनासकांठा के भाभर में रैली करेंगे. बनासकांठा के बाद पीएम गांधी नगर के कालोल, साबरकांठा के हिम्मतनगर और अहमदाबाद के निकोल में जनसभा करेंगे.

-एजेंसी

The post बनासकांठा में पीएम मोदी बोले, मणिशंकर मेरी सुपारी देने गए थे पाकिस्‍तान appeared first on Legend News: Hindi News, News in Hindi , Hindi News Website,हिन्‍दी समाचार , Politics News - Bollywood News, Cover Story hindi headlines,entertainment news.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad