
गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए नीच शब्द का इस्तेमाल करने वाले मणिशंकर अय्यर ने नतीजों पर चुप्पी साध ली। शुक्रवार को न्यूज एजेंसी के रिपोर्टर ने कोलकाता में उनसे विधनसभा चुनाव को लेकर सवाल पूछा। लेकिन मणिशंकर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया और टेबल पर बैठकर अखबार पढ़ते नजर आए। पिछले दिनों कांग्रेस के सीनियर लीडर वीरप्पा मोइली ने अय्यर के बयान से पार्टी को भारी नुकसान की बात कही थी। बता दें कि पीएम के लिए गलत भाषा का इस्तेमाल करने पर कांग्रेस मणिशंकर को पार्टी से निकाल चुकी है।
आज की ताज़ा ख़बरें पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर ऍप डाउनलोड करें आगे पढ़ें
No comments:
Post a Comment