मतीरे की राड़ – जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध | Alienture हिन्दी

Breaking

Post Top Ad

X

Post Top Ad

Recommended Post Slide Out For Blogger

Monday 25 December 2017

मतीरे की राड़ – जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध

Matire Ki Rad | राजस्थान के राजाओं के बीच विभिन्न कारणों से कई युद्ध लड़े गए लेकिन एक मतीरे(तरबूज) के लिए बीकानेर और नागौर की सेना के बीच एक अनोखा युद्ध लड़ा गया। बीकानेर की जमीन पर उगी बेल नागौर रियासत की जमीन तक फैल गई और उस पर लगे मतीरे के मालिकाना हक को लेकर दोनों रियासतों की सेना के बीच जोरदार युद्ध हुआ।

यह भी पढ़े – ” काला अंब ” एक आम का पेड़ जिसको काटने से निकलता था खून

Matire Ki Rad

इस युद्ध में सैकड़ों लोग मारे गए और आखिरकार बीकानेर की सेना ने युद्ध को जीत इस मतीरे की स्वाद चखा। इस कारण मारवाड़ में इसे मतीरे की राड़ यानि तरबूज का युद्ध भी कहा जाता है।

वर्ष 1644 में बीकानेर पर राजा करणसिंह और नागौर में राज अमरसिंह का शासन था। दोनों रियासतें मुगलों की अधीनता स्वीकार कर चुकी थी और इनके शासक मुगलों के अलग-अलग सैन्य अभियान में हिस्सा लेने गए हुए थे।

Matire Ki Rad

बीकानेर रियासत के तत्कालीन शासक राजा करणसिंह

बीकानेर रियासत का सीलवा गांव और नागौर का जाखणियां के बीच दोनों राज्यों की सीमा रेखा थी। सीमा रेखा के निकट सीलवा में उगी मतीरे की एक बेल नागौर की सीमा में फैल गई। इस पर एक मतीरा उगा। भारी भरकम मतीरे पर दोनों रियासतों के लोग दावा करने लगे।

बीकानेर का दावा था कि यह बेल हमारे क्षेत्र में उगी है इस कारण इस पर हमारा हक है। वहीं नागौर के लोगों का कहना था कि यह मतीरा उनके सीमा क्षेत्र में उगा है इस पर हमारा हक है। मतीरे को लेकर दोनों रियासतों के लोगों के बीच शुरू हुआ विवाद राजमहल तक पहुंचा और दोनों राज्यों की सेनाओं ने मोर्चा संभाल लिया।

Matire Ki Raad

नागौर के तत्कालीन शासक राव अमरसिंह।

इस बीच दोनों रियासतों के राजाओं ने पत्र भेज मुगल दरबार से मामला सुलझाने का आग्रह किया। दिल्ली में इस मतीरे को लेकर कुछ फैसला होता उससे पहले दोनों सेना के बीच युद्ध शुरू हो गया। इस युद्ध में दोनों पक्ष के सैकड़ों लोग मारे गए और आखिरकार बीकानेर की सेना ने युद्ध के साथ ही मतीरे को भी जीत लिया। सैकड़ों सैनिकों को गंवा देने के बाद बीकानेर के लोगों ने इस मतीरे का स्वाद चखा।

अन्य सम्बंधित लेख- 

The post मतीरे की राड़ – जब एक मतीरे (तरबूज) के लिए लड़ा गया खुनी युद्ध appeared first on Ajab Gjab | Hindi.

No comments:

Post a Comment

Post Top Ad