हरपालपुर। हरदोई 13 जनवरी थाना क्षेत्र के सुभौआपुर गांव मे तालाब पर काम कर रहे अपने पिता को देखने गए छात्र को गांव के दो लोगों ने सरियों से मारकर गंभीर रुप से घायल कर दिया।छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के सुभभौआपुर गांव निवासी गजोधर मनरेगा मजदूर है। शनिवार को वह गांव में तालाब पर चल रहा मिटटी कार्य करने गया था।अपने पिता को देखने गया गाँव के जूनियर स्कूल मे कक्षा आठ का छात्र भानुप्रताप 10 वर्ष को गांव के सुखदेव व हरिप्रीति ने सरियों से जमकर मारा। जिससे भानु प्रताप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना की तहरीर थाने में दी गई है। प्रभारी एस ओ सिराजुद्दीन खाँ ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।


No comments:
Post a Comment